ना मैदा, ना कॉर्न फ्लोर! आलू में ये 1 चीज मिलाकर बनाएं कुरकुरी टिक्की, ठेले वाला स्वाद आएगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Crispy Aloo Tikki: घर पर ठेले जैसी कुरकुरी आलू टिक्की बनानी है, तो ये एक ट्रिक आपको नोट कर लेनी चाहिए। बिना मैदा, बिना कॉर्न फ्लोर के उतनी क्रिस्पी और टेस्टी टिक्की बनेगी कि आप मार्केट वाली टिक्की खाना भूल जाएंगे।

ना मैदा, ना कॉर्न फ्लोर! आलू में ये 1 चीज मिलाकर बनाएं कुरकुरी टिक्की, ठेले वाला स्वाद आएगा

आलू टिक्की चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाजमी है। खासकर ठेले वाली क्रिस्पी कुरकुरी टिक्की खा कर तो मजा ही आ जाता है। घर पर भी अक्सर लोग आलू में मसाले मिलाकर वैसी टिक्की बनाने का ट्राई तो तो करते हैं, लेकिन वो कुरकुरापन इतना नहीं आता। कभी टिक्की ज्यादा तेल पी लेती है तो कभी उसका स्वाद ही बदल जाता है। आमतौर पर आपने रेसिपीज देखती होंगी तो उनमें बताया जाता है कि कुरकुरी टिक्की बनाने के लिए थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर या मैदा आलू में एड करें। लेकिन अगर आपके यहां दोनों ही ना हों फिर? तब भी क्रिस्पी आलू टिक्की बनाई जा सकती है, वो भी बिल्कुल ठेले जैसे स्वाद वाली। मैदा वगैरह डालकर इसका स्वाद चेंज हो सकता है, जो इस ट्रिक से बिल्कुल नहीं होगा। आइए जानते हैं कैसे।

कॉर्न फ्लोर और मैदा के बिना कुरकुरी आलू टिक्की कैसे बनाएं

ठेले जैसी कुरकुरी आलू टिक्की बनाने के लिए आप मैदा और कॉर्न फ्लोर की जगह सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूजी से टिक्की खूब क्रिस्पी बनती है और ज्यादा तेल भी नहीं सोखती। हालांकि इसे आलू में मिलाने का तरीका थोड़ा सा अलग है। आपको सबसे पहले गैस पर एक पैन चढ़ाना है। इसमें 1 गिलास पानी डालें, फिर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, नमक, चिली फ्लेक्स और 1 चम्मच तेल डाल दें। फिर आपको 1 कप सूजी इसमें एड करनी है, एक गाढ़ा सा पेस्ट बन जाएगा। इसे मिक्स करते हुए तब तक पकाएं, जब तक एक थिक मिक्सचर ना बन जाए। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

सूजी वाले मिक्सचर में मिलाएं उबले हुए आलू

अब जब सूजी वाला मिक्सचर एक बार ठंडा हो जाए तो इसमें दो उबले हुए आलू एड करें। आपको सही माप का ध्यान रखना है, जितने आलू ले रहे हैं उस हिसाब से सूजी और बाकी मसालों की मात्रा एडजस्ट कर लें। उबले हुए आलू सूजी में अच्छी तरह मैश कर लें, ताकि एक स्मूद सा मिक्सचर बन जाए। अगर बीच-बीच में गुठलियां रहेंगी तो टिक्की सही से नहीं बन पाएंगी। अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर गोल-गोल टिक्की की शेप बना लें।

अब एक कढ़ाही या पैन में ऑयल गर्म करें। आप टिक्की को शैलो फ्राई या डीप फ्राई में से कुछ भी कर सकते हैं। इसे दोनों तरह से अच्छी तरह फ्राई कर लें। जब ये क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इन्हें निकाल लें। आपकी कुरकुरी और स्वादिष्ट आलू की टिक्कियां बनकर तैयार हैं।

आलू टिक्की चाट बनाने के लिए रेसिपी

अब ठेले जैसी क्रिस्पी कुरकुरी आलू टिक्की तो आपने बना ली, अब इसकी चाट तैयार करते हैं। इसके लिए आपको एक प्लेट में टिक्की रखनी है, उसपर ठंडी-ठंडी दही डालें, साथ में इमली की चटनी, हरी चटनी, आलू भुजिया, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर आलू टिक्की चाट रेडी कर लें। बिल्कुल ठेले वाला स्वाद आएगा।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।