बारिश में बेफिक्र हो कर खाएं पकौड़े! बिना 1 बूंद तेल के कुकर वाला ये हैक ट्राई करें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Oil Free Pakora Hack: पकौड़े खाने का मन तो सभी का करता है, लेकिन इतना ऑयल देखकर डर भी लगता है। ऐसे में आप ये कुकर वाला हैक ट्राई कर सकते हैं। इतने टेस्टी पकौड़े बनते हैं, वो भी बिना एक बूंद तेल के।

Oil Free Pakora Hack

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा क्रेविंग होती है, चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े खाने की। लेकिन फिर जैसी ही ध्यान जाता है अपनी सेहत पर, तो पकौड़ों का ऑयल दिमाग में तैर जाता है। नॉर्मल तेल में तलकर अगर आप पकौड़े बनाएं, तो ये काफी ज्यादा ऑयली बनते हैं। जो लोग क्लीन ईटिंग करते हैं या फिर हार्ट के मरीज हैं; वो तो इतने तेल वाले पकौड़े हर हाल में अवॉइड करते हैं। वैसे तो आजकल एयर फ्रायर का ऑप्शन भी आ गया है, लेकिन जरूरी नहीं कि ये हर घर में हो। तो फिर क्या कोई दूसरा तरीका नहीं है, पकौड़ों को बिना ऑयल के बनाने का? जी बिल्कुल है, और आज वही हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इस सिंपल से हैक के लिए बस आपको कुकर चाहिए और आपके टेस्टी पकौड़े बनकर तैयार हो जाएंगे, बिना एक बूंद तेल के।

कुकर वाले हैक से बनाएं बिना तेल के पकौड़े

पकौड़े खाने का मन हो लेकिन ऑयल की वजह से नहीं खा पा रहे हैं, तो ये प्रेशर कुकर वाला हैक जरूर ट्राई करें। इस हैक से पकौड़े पूरी तरह पक जाते हैं और तेल की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती। बस आपको एक प्रेशर कुकर लेना है और 1-2 कप सफेद नमक की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रॉसेस जान लेते हैं।

स्टेप 1- पकौड़ों का घोल तैयार करें

सबसे पहले आपको पकौड़े का बैटर बनाकर तैयार कर लेना है। इसके लिए एक बाउल में बेसन, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, हाथों से मसलकर अजवाइन, कटा हुआ हरा धनिया, हरी मिर्च, कटी हुई प्याज और अपनी मनपसंद सब्जियां मिलाकर एक बैटर तैयार कर लें। बैटर को पतला ना रखें और ना ही बहुत गाढ़ा बनाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इस तरह मिक्स करें कि इसमें कोई भी गुठलियां ना पड़ें।

स्टेप 2- प्रेशर कुकर को प्री-हीट करें

कुकर में पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले इसे प्री हीट करने रख दें। इसके लिए कुकर में 1 से 2 कप सफेद नमक बिछाएं, फिर ढक्कन से कवर कर के रख दें। आपको कुकर की सीटी निकाल लेनी है और ढक्कन को बंद नहीं करना है, सिर्फ ढकना है। इसे 10 मिनट के लिए ऐसी ही छोड़ दें, ताकि कुकर अंदर से अच्छी तरह गर्म हो जाए।

स्टेप 3- बाउल में डालें पकौड़े का बैटर

अब तैयार बेसन के बैटर को एक कटोरी में निकाल लें। बहुत ज्यादा बैटर एक साथ ना डालें, वरना वो अंदर से कच्चा भी रह सकता है। आप बाउल में पहले से थोड़ा सा ऑयल लगा सकते हैं, ताकि ये पकने के बाद आराम से बाहर निकल जाए। अब कुकर में एक स्टैंड या किसी बर्तन को उल्टा कर के रख दें, फिर उसपर ये बैटर वाली बाउल रखकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। इस दौरान कुकर की सीटी निकालना बिल्कुल ना भूलें।

Zero Oil Pakora Hack

स्टेप 4- इतनी देर में बन जाएंगे ऑयल फ्री पकौड़े

कुकर का ढक्कन बंद करने के बाद गैस की फ्लेम को मीडियम करें और इसे लगभग 5 मिनट के लिए पकने दें। कुकर पहले से ही काफी गर्म है, इसलिए बनने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा। इसके बाद बाउल को बाहर निकालें और पकौड़े के मिक्सचर को किसी प्लेट में निकाल लें। इसे आप चाकू की मदद से छोटे-छोटे साइज में काट सकते हैं। आपके पकौड़े तैयार हैं, बिना एक बूंद तेल के।

स्वाद की टिप: वैसे तो यूं भी ये पकौड़े काफी ज्यादा टेस्टी लगते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें थोड़ा सा क्रिस्पी बनाना चाहते हैं तो पकौड़ों पर जरा सा ऑयल लगाकर इन्हें पैन पर सेंक लें। क्रिस्पी टेक्चर आ जाएगा, बिना ज्यादा ऑयल के।

(Images Credit- Pinterest, Instagram)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।