बारिश में दही बिगड़ गई तो फेंके नहीं इन 6 तरीकों से करें यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cooking Tips: बारिश के मौसम में अक्सर घर में जमी दही का टेस्ट बिगड़ जाता है। कभी उसमे महक आने लगती है तो कभी वो खट्टी हो जाती है। लेकिन इस बिगड़ी हुई दही को फेंकने की जरूरत नहीं है। आप इसे इन 6 तरह के पकवान बनाने में यूज कर सकती हैं।

खट्टी दही का क्या यूज करें

बारिश के मौसम में कई बार दही का टेस्ट बिगड़ जाता है। जामन अगर पुराना है या फिर दही जमाते समय दूध के टेंपरेचर में जरा भी गड़बड़ हुई तो दही खराब होना तय है। या दही का टेस्ट खट्टा हो जाता है या फिर ये ठीक से जम नहीं पाती। देर से जमने की वजह से इसमे महक आने लगती है और टेस्ट में खट्टास आ जाती है। इस बिगड़ी दही को फेंकने की गलती कभी ना करें, जानें कितने तरीकों से आप इस खट्टी दही का यूज कर सकते हैं।

ढोकला बनाएं

दही का टेस्ट बिगड़ जाए तो इसे ढोकला के बैटर को बनाने में यूज करें। जितनी ज्यादा दही खट्टी होगी उतना परफेक्ट ढोकले का बैटर बनकर तैयार होगा। तो ढोकला बनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

खट्टी दही से बनाएं कढ़ी

दही अगर खट्टी हो गई तो इसे रख लें। कढ़ी बनाने के लिये सबसे बेस्ट होती है। ट्रेडिशनल तरीके से कढ़ी बनाने के लिए आमतौर पर छाछ या फिर खट्टी दही का ही इस्तेमाल किया जाता है।

इंस्टेंट इडली

अगर आपको सॉफ्ट नरम सूजी की इडली बनानी है तो इसमे खट्टी दही का बेझिझक यूज करें। ये इडली के बैटर को जल्दी फर्मेंट करती है। जिससे सॉफ्ट और फ्लफी इडली बनकर तैयार होती है।

भिंडी की ग्रेवी बनाने में करें यूज

अगर आपको ग्रेवी वाली भिंडी बनानी है तो खट्टी दही का यूज करें। दही के खट्टेपन से भिंडी का लिसलिसापन खत्म होता है और भिंडी की सब्जी काफी टेस्टी बनकर तैयार होती है।

श्रीखंड

श्रीखंड बनाने का कॉन्सेप्ट ही खट्टी दही की वजह से आया था। इसलिए दही अगर खट्टी टेस्ट की हो जाए तो उसके पानी को निथारकर उसमे मिश्री और केसर डालकर श्रीखंड बनाकर तैयार करें।

बनाएं खट्टी दही से इंस्टेंट चीला या डोसा

अगर आपको बेसन का चीला काफी प्लेन लगता है तो उसमे खट्टी दही से बैटर तैयार करें। इससे चीला का टेस्ट बढ़ेगा। वहीं किसी भी तरह का डोसा बनाने के लिए खट्टी दही का यूज करें।

तो अगली बार जब दही बिगड़ जाए और उसका टेस्ट खट्टा हो जाए तो फेंकने की बजाय इन 6 तरह की डिशेज में बेझिझक यूज करें। वहीं आप डिश बनाने के अलावा खट्टी दही से आप डिटैन तैयार कर सकती हैं। फुल बॉडी के लिए नेचुरल स्क्रब और डीटैन तैयार करना है तो बेसन या चावल के आटे में खट्टे दही को मिलाकर पैक तैयार करें। ये पैक आपके बॉडी में हो रही डेड स्किन और टैनिंग को दूर करने में मदद करेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।