काम की बात: फ्रिज के दरवाजे में कभी ना रखें ये 7 चीजें, जल्दी हो जाती हैं खराब! न्यूट्रीशनिस्ट ने दी सलाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फ्रिज की डोर शेल्फ में काफी सारा सामान आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां हर चीज नहीं रखनी चाहिए? जी हां, फ्रिज के इस हिस्से का तापमान बार-बार बदलता रहता है, जिस वजह से चीजें जल्दी खराब जाती हैं।

Never Store These Foods in Fridge Door Shelf
फ्रिज के दरवाजे में कभी ना रखें ये 7 चीजें

फल-सब्जियां हों या डेयरी प्रोडक्ट्स, लंबे समय तक इन्हें फ्रेश रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर लोग बचा हुआ खाना भी फ्रिज में स्टोर कर के रख देते हैं और फिर बाद में गर्म कर के खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है फ्रिज में टेंपरेचर हर जगह सेम नहीं होता? खासकर डोर वाली शेल्फ का तापमान लगातार बदलता रहता है। क्योंकि अक्सर दरवाजा बार-बार खुलता और बंद होता रहता है, जिस वजह से टेंपरेचर चेंज होता रहता है। इसलिए कुछ फूड आइटम्स ऐसे हैं, जिन्हें आपको बिल्कुल भी फ्रिज की डोर शेल्फ में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रहने के बावजूद भी इनके जल्दी खराब होने का खतरा रहता है।

फ्रिज की डोर शेल्फ में ना रखें डेयरी प्रोडक्ट्स

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि फ्रिज के डोर वाली शेल्फ में दूध और दूध से बनी हुई चीजें नहीं रखनी चाहिए। जैसे- पनीर, चीज, दही, योगर्ट, लस्सी, छाछ, मलाई और ताजा क्रीम। दरअसल डोर शेल्फ में बार-बार टेंपरेचर बदलने की वजह से डेयरी प्रोडक्ट्स के जल्दी खराब होने का रिस्क रहता है।

अंडे भी जल्दी खराब होते हैं

फ्रिज की डोर शेल्फ में रखने से अंडे भी काफी जल्दी खराब हो सकते हैं। इसलिए इन्हें अपने बॉक्स में ही रखना चाहिए और फ्रिज के अंदर वाली शेल्फ में स्टोर करना चाहिए।

कटे हुए फल और सब्जियां (खासकर नींबू)

अक्सर लोग कटे हुए नींबू को फ्रिज की डोर शेल्फ में रख देते हैं, जो सही नहीं है। डोर शेल्फ में टेंपरेचर गर्म होने की वजह से कटे हुए नींबू या किसी भी फल-सब्जी का बाहरी हिस्सा सूख जाता है। इससे जल्दी मोल्ड लगने और खराब होने का चांस रहता है।

अदरक-लहसुन का पेस्ट डोर शेल्फ में ना रखें

ज्यादातर लोगों की डोर शेल्फ में अदरक-लहसुन के पेस्ट का पैकेट देखने को मिल जाएगा। लेकिन बार-बार टेंपरेचर बदलने और गर्म होने की वजह से ये बहुत जल्दी खराब भी हो सकता है। इसलिए इसे हमेशा अच्छी तरह बंद कर के फ्रिज के अंदर वाली शेल्फ में स्टोर करना चाहिए।

हरी चटनी भी ना करें इस जगह स्टोर

घर की ताजी बनी हुई हरी चटनी को फ्रिज की डोर शेल्फ में नहीं रखना चाहिए। दरअसल चटनी में नमी काफी ज्यादा होती है इसलिए इसके खराब होने का चांस भी ज्यादा होता है। लंबे समय तक चटनी फ्रेश रखनी है तो इसे अच्छी तरह बंद कर के फ्रिज के अंदर वाली शेल्फ में रखें।

बचा हुआ खाना अंदर वाली शेल्फ में रखें

बचा हुआ खाना कभी भी फ्रिज के इस वाले हिस्से में नहीं रखना चाहिए। बार-बार तापमान बदलने की वजह से ये और भी जल्दी खराब हो सकता है। इसे हमेशा अच्छे से स्टोर कर के फ्रिज की अंदर वाली शेल्फ में ही रखना चाहिए।

कच्चा मीट और मछली

फ्रिज की डोर शेल्फ में कच्चा मीट और मछली भी नहीं रखने चाहिए। इनमें भी मॉइश्चर होता है, जिस वजह से बार बाद टेंपरेचर चेंज होने पर ये जल्दी खराब हो सकते हैं।

फ्रिज की डोर शेल्फ में क्या-क्या रख सकते हैं?

फ्रिज की डोर शेल्फ में आप ऐसे फूड आइटम्स रख सकते हैं जो जल्दी खराब नहीं होते। जैसे- आचार, केचअप, मस्टर्ड, जैम, मार्केट वाली सॉस, बटर, पानी और सॉफ्ट ड्रिंक्स। ये चीजें तापमान में होने वाले हल्के बदलाव को आराम से झेल लेती हैं और जल्दी खराब नहीं होतीं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाफ्रिज के दरवाजे में कभी ना रखें ये 7 चीजें, जल्दी हो जाती हैं खराब!