राजमा भिगोकर रख रहीं? पानी में ये 1 चीज जरूर मिला दें, डबल हो जाएगा ग्रेवी का स्वाद!
Rajma Cooking Tips: राजमा बनाने से पहले रातभर के लिए भिगोकर रखना पड़ता है। इस दौरान अगर आप पानी में ये 1 चीज और मिला दें, तो राजमे का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसका हर एक दाना ज्यादा टेस्टी और बेहतर पकता है।

राजमा-चावल एक ऐसी डिश है जो हर किसी को खूब पसंद होती है। घर पर जब भी कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने का मन होता है, तो सबसे पहले डिमांड राजमा चावल की ही होती है। खैर, राजमा आप जैसे भी बनाती हों उसे पहले भिगोकर रखना बहुत जरूरी होता है। राजमा को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखा जाता है, फिर सुबह तक वो फूल जाता है, जिसे उबालकर ग्रेवी बनाई जाती है। आमतौर पर लोग इसे सादे पानी में ही भिगोकर रख देते हैं, जिससे राजमा का टेस्ट थोड़ा फीका रह सकता है। इस दौरान अगर आप 1 चीज इस पानी में एड कर दें, तो राजमा ना सिर्फ बेहतर तरीके से फूलता है बल्कि इसका स्वाद भी कई गुना बेहतर आता है। तो चलिए जानते हैं राजमा को पानी में भिगोते हुए कौन सा ये 1 स्टेप है, तो उसके स्वाद को कई गुना बढ़ा सकता है।
राजमा को भिगोते हुए ये 1 काम जरूर करें
जब भी आप रातभर के लिए राजमा को भिगोकर रखती हैं, तब उस पानी में एक चम्मच के करीब सादा नमक जरूर मिला दें। ये छोटा सा स्टेप है, लेकिन राजमा के स्वाद पर काफी ज्यादा असर डालता है। इसके लिए राजमा को सबसे पहले 2-3 बार साफ पानी से धो लें, फिर एक बड़े बर्तन में इतना पानी लें कि राजमा अच्छी तरह डूब जाए। अगर एक लीटर के करीब पानी है तो उसमें एक चम्मच नमक मिला दें और राजमा को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। आइए अब जानते हैं ऐसा करने के फायदे क्या हैं।
पानी में नमक डालने से क्यों टेस्टी बनते हैं राजमा?
पानी में भिगोकर रखने के बाद राजमा अपने साइज का डबल हो जाता है, क्योंकि ये पानी को धीरे-धीरे सोखता है। ऐसे में जब आप पानी में थोड़ा सा नमक भी मिला देते हैं, तो इससे पानी के साथ नमक भी राजमा के अंदर तक चला जाता है, जिससे इसका स्वाद हल्का नमकीन हो जाता है। ये पकने के बाद और भी ज्यादा टेस्टी और जूसी लगते हैं। वहीं जब आप राजमा को सिर्फ सादे पानी में भिगोकर रखते हैं, तो अंदर से ये फीके रह जाते हैं। इस वजह से टेस्ट भी उतना उभरकर नहीं आता है।
राजमा का टेक्चर भी बेहतर होता है
राजमा को नमक वाले पानी में भिगोकर रखने से उनका टेक्सचर भी बेहतर होता है। कुकिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे राजमा के दाने समान रूप से हाइड्रेट होते हैं, जिससे पकने के बाद वो ज्यादा सॉफ्ट और क्रीमी बनते हैं। साथ ही दानों के फटने और छिलका अलग होने के चांस भी कम हो जाती है।
(All Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


