काम की बात: क्या आप भी गैस के पास रखते हैं ये सामान? तुरंत बदलें आदत, हो सकता है बड़ा हादसा
Safety Tips in Kitchen: रसोई में छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। खासकर गैस स्टोव के पास कुछ चीजें रखना बेहद खतरनाक माना जाता है। इसलिए किचन में काम करते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है।

रसोई घर का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है लेकिन यह घर की उन जगहों में भी शामिल है जहां सबसे ज्यादा हादसे होने का खतरा रहता है। गैस स्टोव, गर्म तेल, बिजली के उपकरण और आग की वजह से छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।
कई बार लोग जल्दबाजी में गैस के पास कागज, प्लास्टिक, कपड़े या ज्वलनशील चीजें रख देते हैं, जो आग पकड़ सकती हैं। खासकर बच्चों वाले घरों में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होती है। इसलिए रसोई में काम करते समय कुछ जरूरी सेफ्टी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों से बचाने में मदद कर सकती हैं।
- कागज और पॉलिथीन: कई लोग अखबार, किताब, ऑनलाइन शॉपिंग के पैकेट या पॉलिथीन किचन में ही छोड़ देते हैं। ये चीजें बहुत जल्दी आग पकड़ सकती हैं। अगर पंखा चल रहा हो, तो हल्के कागज उड़कर गैस के पास पहुंच सकते हैं और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।
- लाइटर और माचिस: गैस जलाने के बाद कई लोग लाइटर या माचिस स्टोव पर ही छोड़ देते हैं। यह आदत खतरनाक मानी जाती है क्योंकि ये चीजें जल्दी गर्म होकर आग पकड़ सकती हैं। घर में बच्चे हों, तो अतिरिक्त सावधानी रखना जरूरी माना जाता है।
- प्लास्टिक के डिब्बे: गैस स्टोव के पास प्लास्टिक के बर्तन, मसाले के डिब्बे, चीनी या चायपत्ती रखने से बचना चाहिए। गर्मी की वजह से प्लास्टिक पिघल सकता है और अंदर रखा सामान खराब हो सकता है।
- ढीले और सिंथेटिक कपड़े पहनकर खाना ना बनाएं: खाना बनाते समय ढीले कपड़े, सिल्क, शिफॉन या जॉर्जेट जैसे कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ऐसे कपड़ों में जल्दी आग लग सकती है। इसके अलावा खुले बाल भी गैस की लौ के संपर्क में आ सकते हैं, इसलिए बाल बांधकर रखना बेहतर माना जाता है।
- ज्वलनशील चीजें रसोई में रखने से बचें: रसोई में पेट्रोल, मिट्टी का तेल, स्प्रे, डियोड्रेंट, नेल पॉलिश रिमूवर और अल्कोहल जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। अगर ये गैस के पास गिर जाएं, तो तुरंत आग लग सकती है।
- मोबाइल चार्जिंग और फोन पर बात करने से बचें: गैस के पास मोबाइल चार्ज करना सुरक्षित नहीं माना जाता। खाना बनाते समय फोन पर ज्यादा बात करने से ध्यान भटक सकता है, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।
- बिजली के तारों की समय-समय पर जांच करें: अगर किचन में ढीले तार, चिंगारी या ओवन से अजीब आवाज आए, तो तुरंत जांच करवानी चाहिए। खराब वायरिंग आग लगने की वजह बन सकती है।
- डीप फ्राई करते समय ज्यादा सावधानी रखें: तेल में खाना तलते समय आग लगने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए गैस पर नजर बनाए रखें और तेल को जरूरत से ज्यादा गर्म ना होने दें।
- घर में फायर एक्सटिंग्विशर रखें: आपात स्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर छोटी आग को जल्दी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसलिए घर में इसे रखना सुरक्षित माना जाता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


