सूखी सब्जी में तेल तैर रहा तो निकालने का सबसे आसान तरीका, 2 हैक आएंगे काम
Cooking Hack: किचन में सब्जी बनाते वक्त छोटे-छोटे टिप्स एंड हैक्स की जानकारी जरूर रखनी चाहिए। ये आपके खाने को टेस्टी बनाने और खराब होने से बचाते हैं। जैसे सूखी सब्जी में तेल ज्यादा हो जाएतो उसे बाहर करने का ये वायरल हैक जरूर जानें।

आलू, परवल, प्याज, गोभी इन सबकी सूखी सब्जी या भुजिया काफी सारे लोगों को पसंद होती है। खासतौर पर टिफिन में पराठे के साथ इसे खाना अक्सर लोगों को पसंद आता है। लेकिन जब भी भुजिया बनाओ तो पकने के बाद सब्जी में तेल ज्यादा हो जाता है और अगर टिफिन में सब्जी रख दी जाए तो तेल बहकर बाहर निकल जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है तो ये कमाल का हैक जरूर जान लें। जिसका साइंटिफिक रीजन सूखी सब्जी से तेल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है और सब्जी का टेस्ट वैसा ही लाजवाब बना रहता है।
सूखी सब्जी में तेल ज्यादा हो गया तो काम आएगा ये वायरल हैक
- अगर ड्राई सब्जी बना रहीं है और ऑयल ज्यादा हो गया तो उसे कम करने के लिए कटोरी वाला हैक ट्राई करें।
- किसी भी स्टील की कटोरी को लें। जिसका साइज कड़ाही और सब्जी की मात्रा के अनुसार छोटी या बड़ी हो। ज्यादा सब्जी है तो थोड़ी बड़ी कटोरी ही लें।
- जब सब्जी बिल्कुल पक जाए और आप गैस की फ्लेम बंद करने वाली हों तो सब्जी को किनारों की तरफ कर दें और बिल्कुल बीचो बीच कड़ाही के कटोरी को पलटकर रख दें और ढक्कन से ढंक दें।
- फिर गैस को एक मिनट के अंदर बंद कर दें। करीब 15-20 मिनट के लिए कटोरी को ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा करने से थोड़ी देर में सारा तेल कटोरी के नीचे जाकर इकट्ठा हो जाएगा।
- बस किनारे से सब्जी को निकालकर अलग कर लें। और आपकी सूखी सब्जी का सारा एक्स्ट्रा तेल कटोरी के नीचे इकट्ठा मिलेगा। ये हैक काम का है और आपकी ड्राई भुजिया और सब्जी के तेल को कम करने में मदद करता है।
वायरल हैक के पीछे का क्या है साइंस
कई बार दिमाग में आता होगा कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि जब कटोरी को पलटकर रखते हैं और कड़ाही गर्म होती है तो सारा तेल में बीच में क्यों जाता है। तो इसका कारण बहुत ही साइंटिफिक है। जब कटोरी को पलटकर कड़ाही के बीच में रखा जाता है तो गर्माहट की वजह से कड़ाही के बीच का सरफेस ज्यादा गर्म होता है और ज्यादा टेंपरचेर की वजह से तेल पतला होकर बीच में इकट्ठा होने लगता है। जिसकी वजह से सब्जियों में जमा तेल रिसकर बीच में इकट्ठा होने लगता है और सूखी सब्जी बिना एक्सेस ऑयल के टेस्टी और पूरी तरह से पकी हुई मिलती है। तो अगली बार जब भी सूखी सब्जी या भुजिया में तेल ज्यादा हो तो इस हैक को ट्राई करके जरूर देखें।
रोटी हैक ट्राई करें
सूखी सब्जी में तेल ज्यादा हो गया तो रोटी वाला हैक भी काम आ सकता है। बस एक रोटी थोड़ी कम पकी बनाकर तैयार करें। इस रोटी लें और कड़ाही में ठीक बीच में रखें और सब्जियों को करछूल की मदद से किनारे कर दें। ध्यान रहे कि रोटी पतली हो जो आसानी से तेल सोख सकें। बस गैस की फ्लेम को तेज कर दें और सब्जी ढंक दें और फिर गैस की फ्लेम बंद कर दें। कम से कम 15-20 मिनट तक ऐसे ही रोटी छोड़ दें। थोड़ी देर में रोटी सारा तेल सोख लेगी और सब्जी में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाएगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


