पकौड़े-सैंडविच के साथ बनती हैं ये हरी चटनी, सिर्फ 3 टिप्स…स्वाद कर देंगी दोगुना!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश के मौसम में पकौड़े, समोसे, सैंडविच जैसे स्नैक्स खूब बनते हैं। इन सभी में एक चीज कॉमन है और वो है चटपटी सी हरी चटनी, जो हर डिश का स्वाद दोगुना कर देती है। रेस्टोरेंट स्टाइल टेस्ट और कलर के लिए यहां हम कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं।

पकौड़े-सैंडविच के साथ बनती हैं ये हरी चटनी, सिर्फ 3 टिप्स…स्वाद कर देंगी दोगुना!

बारिश का मौसम है और इन दिनों तो पकौड़ों, समोसे, ब्रेड पकौड़े और सैंडविच जैसी डिशेज खूब बनती हैं। हालांकि इनका पूरा स्वाद भी तभी आता है, जब साथ में चटपटी सी तीखी हरी चटनी भी हो। चटनी की खुशबू और चटपटा स्वाद ही है, जो किसी भी खाने में जान डाल देता है। इसका ब्राइट हरा रंग भी देखने में खूब सुंदर लगता है। आमतौर पर ऐसी हरी चटनी रेस्टोरेंट में सर्व की जाती है, लेकिन इसे घर पर बनाओ तो कभी इसका स्वाद वैसा नहीं आ पाता तो कभी चटनी काली पड़ने लगती है। दरअसल परफेक्ट चटनी का सीक्रेट छिपा है चीजों के सही अनुपात में और कुछ छोटी-छोटी सी टिप्स में, जो शेफ अक्सर फॉलो करते हैं। तो चलिए आज इन्हीं टिप्स के बारे में जान लेते हैं।

पकौड़े और सैंडविच के साथ बनाएं ये टेस्टी हरी चटनी

टिप 1: धनिया-पुदीना के साथ थोड़ा सा पालक भी एड करें

पकौड़े, सैंडविच या टिक्का-कबाब के साथ अक्सर धनिया-पुदीने वाली हरी चटनी सर्व की जाती है। इसे बनाने के लिए अगर आप 150 ग्राम के करीब हरा धनिया ले रहे हैं, तो उसमें 50-75 ग्राम के करीब पुदीना के पत्ते इस्तेमाल करें। पुदीना का फ्लेवर काफी स्ट्रॉन्ग होता है, इसलिए बहुत ज्यादा मात्रा में ना डालें। इसके अलावा शेफ हरी चटनी में थोड़ा सा पालक भी एड करते हैं, जिससे सुंदर हरा कलर आता है। इतनी मात्रा के लिए 50 ग्राम के करीब पालक काफी रहेगा।

काम की टिप: हरी चटनी के लिए बहुत मोटी और ज्यादा डंठल वाला धनिया ना लें। इससे चटनी में हल्की कड़वाहट आ सकती है।

टिप 2: चटनी में डालें खौलता हुआ गर्म पानी

चटनी को कच्चा मिक्सर में ना पीसें। सबसे पहले एक बाउल में धनिया, पुदीना और पालक के पत्ते लें और ऊपर से खौलता हुआ गर्म पानी डाल दें। सिर्फ 30 सेकंड के लिए इन्हें ऐसे रहने दें, फिर तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें। कुल मिलाकर आपको इन्हें पकाना नहीं है। ऐसा करने से चटनी का रंग भी अच्छा आता है और ये दो दिन तक भी खराब नहीं होती।

टिप 3: इस तरह बनाएं चटपटी सी हरी चटनी

अब बारी है हरी चटनी पीसने की। इसके लिए मिक्सर में धनिया, पुदीना और पालक डालें। साथ में एक से दो हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 छोटा प्याज, साबुत जीरा, लहसुन की कलियां और स्वादानुसार काला नमक डालें। पानी की जगह बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल करें। बहुत से लोग चटनी में थोड़ी सी दही भी एड करना पसंद करते हैं। इससे बहुत अच्छा टेस्ट और कलर आता है। बस इन सभी चीजों को पीस लें और चटनी बनाकर तैयार कर लें। पकौड़े, सैंडविच, टिक्का, समोसा; हर किसी के साथ ये टेस्टी लगती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।