गोभी के पकौड़े बनेंगे सुपर क्रिस्पी और टेस्टी, हलवाई की ये 4 टिप्स नोट कर लें!
बारिश के मौसम में अगर आप भी गोभी के पकौड़े खाना पसंद करते हैं, तो ये टिप्स आपको जरूर जान लेनी चाहिएं। बिल्कुल हलवाई जैसी क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े बनेंगे। बस छोटी-छोटी बातों का आपको ध्यान रखना है।

बारिश के मौसम में पकौड़े खाने की क्रेविंग हर किसी को होती है। उसमें भी गोभी के पकौड़े हों, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। वैसे तो गोभी के पकौड़े बनाना सिंपल होता है, लेकिन इनमें वो कुरकुरापन कई बार नहीं आ पाता, जो हलवाई वाले पकौड़ों में आता है। कई बार गोभी कच्ची रह जाती है या फिर पकौड़े सॉगी बनते हैं। अब सवाल है कि हलवाई पकौड़ों में ऐसा क्या डालते हैं, जिससे वो परफेक्ट कुरकुरापन आता है? तो चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ सीक्रेट। बस आपको कुछ बेसन में कुछ चीजें एड करनी हैं, साथ ही पकौड़े बनाते हुए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है। बिल्कुल क्रिस्पी-करारे पकौड़े बनेंगे और ज्यादा तेल भी नहीं पीएंगे।
सबसे पहले गोभी को बॉयल जरूर करें
गोभी के पकौड़े बनाने से पहले आपको एक बार गोभी को हल्का सा बॉयल जरूर कर लेना चाहिए। इससे गोभी का कच्चा टेस्ट निकल जाता है। खासकर बरसात के मौसम में तो गोभी में छिपे कीड़ों का भी डर रहता है। ऐसे में ये स्टेप जरूर करें। सबसे पहले गोभी को छोटे टुकड़ों में काट लें, फिर पानी में थोड़ा सा नमक और हल्दी डालकर गोभी को बॉयल होने के लिए रख दें। बहुत ज्यादा नहीं, बस दो से तीन मिनट के लिए आपको गोभी को पानी में उबाल लेना है।
बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा जरूर मिलाएं
हलवाइयों के पकौड़े काफी कुरकुरे बनते हैं, कभी सोचा है क्यों? दरअसल वो बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा भी जरूर मिक्स करते हैं। चावल का आटा मिलाने से पकौड़े क्रिस्पी तो होते ही हैं, साथ ही तेल भी ज्यादा नहीं पीते। ये पकौड़े एक बार ठंडे भी हो जाएं तो इनका कुरकुरापन बना रहता है। सही रेशियो की बात करें तो अगर एक कप बेसन है, तो उसमें आधा कप के करीब चावल का आटा एड कर सकते हैं। यही आधा बेसन लें और आधा चावल का आटा।
ये मसाले डालकर बढ़ेगा गोभी के पकौड़ों का स्वाद
गोभी के पकौड़े टेस्टी बनाने के लिए एक खास मसाला कूटकर तैयार करें। इसके लिए 1 चम्मच भुना हुआ जीरा, आधा चम्मच सौंफ, 1 चम्मच धनिया के बीज, अदरक और हरी मिर्च को साथ में कूट लें। अब बेसन में अजवाइन, नमक, हल्दी और ये कुटा हुआ मसाला डालकर मिक्स कर लें।साथ में थोड़ा सा बारीक कटा हुआ धनिया भी एड कर सकते हैं।
दो बार करें बेसन की कोटिंग
सबसे पहले उबली हुई गोभी को एक बार बेसन में कोट कर लें। फिर इन्हें किसी दूसरे बर्तन में निकालें और थोड़ा सा पानी इनपर छिड़क दें। इसके बाद दोबारा से इन्हें बेसन में कोट कर लें। इस तरह से दो बार कोट करने से बेसन गोभी पर अच्छे से लगता है और पकौड़े काफी क्रिस्पी और टेस्टी बनते हैं।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


