किचन की टाइल्स हो गई गंदी-चिपचिपी? पानी में 2 चीजें मिलाकर लगाएं पोछा, चमक उठेगी फर्श

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किचन में खाना बनाते समय तेल और मसालों के छींटों की वजह से फर्श जल्दी गंदा और चिपचिपा हो जाता है। अगर रोज पोछा लगाने के बाद भी टाइल्स की चमक वापस नहीं आ रही है, तो पोछे के पानी में इन 2 चीजों को मिलाकर देखें।

Mix 2 things with mop water to remove stain and grease from tiles
बिना ज्यादा मेहनत चमकाएं किचन की गंदी टाइल्स, अजमाएं ये तरीके

किचन में दिनभर काम होता रहता है, कभी खाना बनता है तो कभी नाश्ता। ऐसे में स्लैब से तेल के छींटे और मसाले फर्श पर आकर गिरते हैं। इस गंदगी से धीरे-धीरे टाइल्स गंदी, चिपचिपी हो जाती है और फिर फर्श को साफ करने में ज्यादा मेहनत लगती है। अगर आपकी किचन की टाइल्स भी ऐसी ही हो गई है, तो उसे साफ करने में अब ज्यादा रगड़ना नहीं पड़ेगा। बस आपको पोछे के पानी में 2 चीजें मिलाकर लगाना है। हम आपको कोई क्लीनर या फिर डिटर्जेंट मिलाने के लिए नहीं कह रहे हैं बल्कि आपको किचन में रखी हुई कुछ चीजें ही पानी में मिलानी है। चलिए बताते हैं किचन में पोछा लगाने के लिए पानी में क्या मिक्स करना है।

1. सफेद सिरका और बेकिंग सोडा मिलाएं

आपको आधी बाल्टी पानी लेना है, अगर आप पानी गुनगुना कर सकते हैं तो परफेक्ट रहेगा। अब आपको इसमें 2-3 ढक्कन सफेद सिरका और 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना है। बस फिर पानी को अच्छे से घोल लें और इसमें कपड़ा डालें। फिर कपड़ा पानी में डालकर उसे निचोड़कर फर्श पर पोछा लगाएं। आपको इस पानी से ज्यादा रगड़ना नहीं पड़ेगा और टाइल्स से चिपचिपापन और गंदगी भी साफ हो जाएगी। पोछा लगाने के बाद उसे सूखने का समय दें, अगर उसके बाद आप चलेंगे तो पैरों के निशान पड़ जाएंगे।

2. नमक-नींबू का रस मिलाने से दूर होंगे बैक्टीरिया

अगर आपके किचन की टाइल्स से बदबू आ रही है या फिर गंदगी से बैक्टीरिया, कीड़े हो रहे हैं, तो गुनगुने पानी में 3-4 चम्मच नमक और 2 नींबू का रस मिला दें। इस पानी को 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दीजिए, ऐसा करने से नमक अच्छे से मिक्स हो जाएगा। फिर आप किसी साफ कपड़े से पोछा लगाएं। नमक में मौजूद गुण फर्श के जर्म्स को खत्म कर देंगे और नींबू से बदबू से राहत मिलेगी।

कितनी बार करें सफाई?

अगर आपके किचन में ज्यादा काम होता है और फर्श जल्दी गंदी हो जाती है, तो आप सुबह-शाम पोछा मार सकते हैं। इसके अलावा हफ्ते में एक बार फर्श की थोड़ी गहरी सफाई करने से जमी हुई चिकनाई को हटाने में मदद मिलेगी।

इन बातों का रखें ध्यान

आप घरेलू तरीकों से पोछा लगा सकते हैं, अगर कोई साबुन या डिटर्जेंट लिक्विड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसकी मात्रा बहुत ज्यादा न डालें। फर्श पर साबुन की परत रह सकती है और फिसलन बढ़ सकती है। किसी भी नए क्लीनिंग सॉल्यूशन को इस्तेमाल करने से पहले टाइल्स के छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर टेस्ट कर लें। साथ ही सिरका, ब्लीच, सोडा को किसी अन्य केमिकल के साथ मिलाकर पोछा न लगाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाबिना ज्यादा मेहनत चमकाएं किचन की गंदी टाइल्स, पोछे के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें