
चाय बनेगी गाढ़ी और खुशबूदार! शेफ भरत ने बताई 5 टिप्स, जिससे मिलेगा टपरी वाला स्वाद
डालते तो सब वही चायपत्ती, चीनी, दूध, अदरक और इलायची ही हैं, लेकिन हर किसी की चाय में वो स्वाद नहीं आता। दरअसल सारा खेल सही तरीके का है। चाय में कब, क्या डालना है और कैसे डालना है, ये सीख गए तो फिर हर बार आपकी चाय एकदम टपरी स्टाइल बनेगी।
हमारे देश में चाय महज एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि लोगों का इमोशन है। बिना इसके तो ज्यादातर लोगों का दिन भी शुरू नहीं होता। फिर घर पर कोई मेहमान आ जाए तो बिना चाय पीए भला कैसे भेज सकते हैं। खैर, एक बात तो आप भी मानेंगे कि अच्छी चाय बनाना किसी आर्ट से कम नहीं है। डालते तो सब वही चायपत्ती, चीनी, दूध, अदरक और इलायची ही हैं, लेकिन हर किसी की चाय में वो स्वाद नहीं आता। दरअसल सारा खेल सही तरीके का है। चाय में कब, क्या डालना है और कैसे डालना है, ये सीख गए तो फिर हर बार आपकी चाय एकदम टपरी स्टाइल बनेगी। शेफ भरत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चाय बनाने से जुड़ी ऐसी ही कुछ टिप्स शेयर की हैं। काफी छोटी-छोटी सी बातें हैं, जो आपको ध्यान रखनी हैं। इससे आपकी चाय हमेशा ही परफेक्ट बनेगी।
अदरक को घिसकर नहीं डालना है
चाय में खुशबू और स्वाद के लिए अदरक तो सभी डालते हैं। लेकिन इसे डालने का तरीका सही ना हो तो चाय का स्वाद बिगड़ भी सकता है। शेफ भरत बताते हैं कि आपको कभी भी अदरक घिसकर यानी कद्दूकस कर के नहीं डालना चाहिए। इससे चाय का स्वाद कड़वा हो सकता है। हमेशा अदरक को कूटकर ही डालें। इसकी खुशबू और स्वाद चाय बहुत अच्छा आता है।
हमेशा गर्म पानी में डालें अदरक
चाय के लिए पानी चढ़ाते ही तुरंत अदरक एड नहीं करना चाहिए। ठंडे पानी में ही अदरक डाल देंगी तो चाय में हल्का सा कड़वापन आ सकता है। इसलिए जब पानी उबालना शुरू हो जाए, तो ही इसमें अदरक डालें। इस प्रॉसेस को डिफ्यूजन कहते हैं, जिससे अदरक की खुशबू और फ्लेवर बहुत अच्छा आता है। अगर आपको चाय में दूसरे खड़े मसाले जैसे दालचीनी या लौंग एड करनी है, तो वो भी इसी के साथ डाल दें।
चायपत्ती का फ्लेवर ऐसे आएगा
शेफ भरत के मुताबिक चायपत्ती हमेशा उबलते हुए पानी में डालनी चाहिए। इस स्टेज पर चायपत्ती डालने से फ्लेवर काफी खुलकर आता है और चाय बहुत खुशबूदार बनती है।
चायपत्ती के साथ ही डाल दें चीनी
कुछ लोग चीनी लास्ट में एड करते हैं, जब पानी में दूध डाल दिया जाता है। हालांकि ये सही तरीका नहीं है। चीनी हमेशा चायपत्ती के साथ ही एड कर देनी चाहिए। इससे चाय गाढ़ी और टेस्टी बनती है। वहीं अगर आप दूध के साथ चीनी डाल देते हैं तो दूध पतला हो जाता है, जिससे चाय उतनी टेस्टी नहीं बनती।
चाय में हमेशा गर्म दूध डालें
पानी में अदरक-इलायची और चायपत्ती-चीनी पकाने के बाद बारी आती है, दूध एड करने की। इस स्टेज पर ध्यान रखें कि आपको हमेशा गर्म दूध ही इस्तेमाल करना है। अगर ठंडा दूध मिला देंगे तो एकदम से टेंपरेचर शॉक आएगा, जिससे चाय का फ्लेवर ही चेंज हो जाएगा। इसलिए पहले ही दूध को हल्का गर्म कर के रख लें।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




