कुकर में खिले-खिले और खुशबूदार बनेंगे चावल, बस 4 बातें नोट कर लें, कभी नहीं होगी गलती!

Apr 14, 2026 03:21 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Cooking Tips: कुकर में चावल कई बार या तो आपस में चिपक जाते हैं या फिर काफी ड्राई बनते हैं। आज हम आपको ऐसी 4 टिप्स बता रहे हैं, जिसके बाद से आपके राइस एकदम रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले और खुशबूदार बनेंगे।

कुकर में खिले-खिले और खुशबूदार बनेंगे चावल, बस 4 बातें नोट कर लें, कभी नहीं होगी गलती!

लंच हो या डिनर खिले-खिले चावल खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है। घर में आमतौर पर कोई मेहमान भी आता है तो चावल ही बनाए जाते हैं। खैर, अच्छे चावल बनाना भी आर्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपने देखा होगा कि कई बार चावल या तो जरूरत से ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं या फिर बहुत ज्यादा ड्राई बनते हैं। खासतौर से कुकर में सही अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। पानी के अनुपात के अलावा भी चावल बनाते हुए कुछ खड़े मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे चावल एकदम खुशबूदार और स्वादिष्ट बनते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि अगली बार कुकर में बने चावल का हर दाना अलग-अलग हो जाए, ये एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल बनें तो ये टिप्स आपको जरूर फॉलो करनी चाहिए।

टिप 1: चावल को पहले भिगोना जरूरी है

चावल को सीधा कुकर में डालने से पहले अच्छी तरह 2-3 बार धोना जरूरी है। इससे चावल साफ भी हो जाते हैं और उनका एकस्ट्रा स्टार्च भी रिमूव हो जाता है। इसके अलावा एक और छोटी सी चीज ध्यान रखें कि चावल बनाने से पहले हमेशा लगभग आधा घंटे के लिए जरूर भिगोकर रखें। भिगोने से चावल के दाने फूल जाते हैं और पकने के बाद वो अलग-अलग रहते हैं।

टिप 2: खड़े मसालों से खुशबूदार बनेंगे चावल

आमतौर पर हम सीधा चावल पकने डाल देते हैं। इससे चावल तो बन जाते हैं, लेकिन वो रेस्टोरेंट स्टाइल नहीं बनते और उनमें वो खुशबू भी नहीं आती। इसके लिए सबसे पहले कुकर में (4-5) चम्मच देसी घी गर्म करें, फिर उसमें आधा चम्मच जीरा, लौंग (4-5), काली मिर्च (6-7), बड़ी (काली) इलायची (1) और हरी इलायची (2)। ये माप तब बिल्कुल ठीक है जब आप लगभग दो गिलास चावल बना रही हैं। इससे कम या ज्यादा हैं तो मात्रा अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकती हैं।

- आप चाहें तो चावल और पानी मिलाने के बाद स्वादानुसार नमक भी एड कर सकती हैं। नमक डालने से चावल का स्वाद काफी बढ़िया आता है।

टिप 3: चावल में पानी का सही अनुपात समझें

ये सबसे जरूरी स्टेप है। अगर पानी कम-ज्यादा हो जाए, तभी आमतौर पर चावल खराब बनते हैं। अगर सही अनुपात की बात करें तो आपको सिर्फ इतना याद रखना है कि जितने गिलास चावल लिए हैं, उससे आधा गिलास फालतू ही पानी डालना है। उदाहरण के लिए अगर आपने दो गिलास चावल लिए हैं तो उनमें ढाई गिलास पानी की जरूरत पड़ेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने चावल को पहले भिगो रखा था।

टिप 4: कुकर में चावल पकाने का सही तरीका

आपको तुरंत कुकर का ढक्कन पूरी तरह बंद नहीं करना है। पहले सिर्फ ऊपर से ढक्कन को प्लेट की तरह ढकें और हाई फ्लेम पर तब तक पकाएं, जब तक पानी चावलों के नीचे ना चला जाए। अब कुकर का ढक्कन सही से बंद करें और एक सीटी आने तक हाई फ्लेम पर ही पका लें। इसके बाद आपको गैस बंद करनी है और कुकर का सारा प्रेशर तुरंत रिलीज कर देना है, जिससे चावल ज्यादा ना पकें। इन्हें 10 मिनट बाद चलाकर देखें और सर्व करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।