बिना मशीन, बिना मिक्सर के 5 मिनट में निकालें देसी घी, 7 दिन की मलाई से डिब्बा भर जाएगा!
Ghee Making Tips: घर पर देसी घी बनाना अगर आपको भी झंझट का काम करता है, तो ये 1 ट्रिक आपको जरूर सीख लेनी चाहिए। ना कोई मशीन, ना मिक्सर, सिर्फ 5 मिनट में आप ढेर सारा घी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए फटाफट से ये तरीका जान लेते हैं।

बाजार के मिलावटी देसी घी को देखते हुए, ज्यादातर गृहणियां घर में ही घी बनाना पसंद करती हैं। घर का घी शुद्ध भी होता है, साथ ही ज्यादा खुशबूदार और पौष्टिक भी। बस रोज की थोड़ी-थोड़ी मलाई इक्ट्ठा कर लो, हफ्तेभर के बाद ठीक-ठाक मात्रा में घी तैयार हो जाता है। हालांकि कई बार लोगों को बिना मशीन या मिक्सर के घी निकालने का तरीका पता नहीं होता है। पारंपरिक रूप से घी को बिना मशीन के ही तैयार किया जाता रहा है। आज भी कई लोग ऐसे ही घी बनाते हैं। कुछ लोग इसलिए भी ये तरीका अवॉइड करते हैं, क्योंकि लोगों को लगता ही इसमें काफी टाइम लग जाता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं, इंस्टाग्राम पर सुनीता शर्मा से अपनी रसोई की ऐसी ट्रिक शेयर की है, जिससे आप बिना मशीन सिर्फ 5 मिनट में ढेर सारा घी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
बहुत ज्यादा पुरानी मलाई इस्तेमाल ना करें
घर पर घी बना रहे हैं, तो बहुत ज्यादा पुरानी मलाई इस्तेमाल न करें। फ्रीजर में रखी हुई हफ्तेभर की मलाई काफी होती है। इससे ज्यादा दिन रखने पर मलाई में अजीब से महक आने लगती है, जिससे घी भी भी खराब स्मेल कर सकता है। मलाई में से बदबू ना आए, इसके लिए आप जिस बर्तन में मलाई स्टोर कर रहे हैं, उसमें थोड़ी सी दही लगा दें। ये हफ्तेभर तक फ्रेश रहेगी।
काम की टिप: जब भी घी बनाने वाले हैं, उससे 1-2 घंटे पहले मलाई को फ्रीजर से बाहर निकाल कर रख दें। फ्रीजर में मलाई जम जाती है, जिसे हाथों से फेंटना मुश्किल हो सकता है।
व्हिस्कर की मदद से मलाई को फेंटे
हफ्तेभर की सारी मलाई को एक बड़े बर्तन में लें, फिर एक व्हिस्कर की मदद से इसे अच्छी तरह फेंटना शुरू कर दें। इस काम में ज्यादा टाइम नहीं लगता है, मुश्किल से 5 मिनट में ही आप देखेंगे कि मक्खन अलग होने लगा है। अगर आपके पास व्हिस्कर नहीं है, तो हाथों से फेंटकर भी मक्खन निकाला जा सकता है।
अब इसमें फ्रिज का ठंडा पानी मिलाएं, आप देखेंगे कि छाछ और मक्खन अलग होना शुरू हो गए हैं। फिर सारे मक्खन को अपने हाथों से दबाते हुए अलग किसी बर्तन में निकाल लें। इसे आप ठंडे पानी से धो भी सकते हैं, ताकि मक्खन बिल्कुल साफ हो जाए।
काम की टिप: छाछ को वेस्ट ना करें। इससे आप थोड़ा सा नमक डालकर पी सकते हैं या फिर कढ़ी जैसी कोई डिश में इस्तेमाल कर सकते हैं।
गैस पर पकने रखें मक्खन
अब गैस पर एक मोटे तले की कढ़ाही रखें और तेज फ्लेम पर मक्खन को पिघलने दें। जैसे ही मक्खन मेल्ट हो जाए, गैस की फ्लेम को लो टू मीडियम कर दें और घी को पकने दें। लगभग 8-10 मिनट में देसी घी बनकर तैयार हो जाता है। इसे ठंडा होने दें, फिर छानकर किसी एयर टाइट जार में स्टोर कर के रख लें।
काम की टिप: कुछ लोग घी बनाते हुए उसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर भी मिलाते हैं। इससे घी का कलर बिल्कुल मार्केट जैसा गोल्डन आता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


