रोटी वाले तवे पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे सॉफ्ट बटर नान, इस 1 सीक्रेट चीज से लगाएं आटा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप भी बटर नान के दीवाने हैं, तो बार बार रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि घर पर ही आप इन्हें आराम से बना सकते हैं। सारा खेल सही से आटा लगाने का है। इसके साथ ही बिना तंदूर के तवे पर इन्हें कैसे बनाना है, उससे जुड़ी ट्रिक भी यहां शेयर की गई है।

Butter Naan Making Tips
बटर नान कैसे बनाएं

रेस्टोरेंट में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिशेज में से एक हैं बटर नान। दाल मखनी, छोले या पनीर की कोई भी ग्रेवी हो, बटर नान के साथ जबरदस्त कॉम्बिनेशन लगता है। लेकिन बटर नान खाने का मन हो तो हर बार आपको रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि बटर नान के लिए तो तंदूर की जरूरत होगी? जी नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। बिना तंदूर के भी आप परफेक्ट रेस्टोरेंट स्टाइल बटर नान बना सकते हैं। इसका आटा कैसे लगाना है, क्या-क्या बातें ध्यान में रखनी हैं, आइए सब कुछ डिटेल में जानते हैं। इन्हें ध्यान में रखकर आप पहली बार में ही एकदम सॉफ्ट बटर नान बनाकर तैयार कर सकते हैं।

बटर नान का आटा कैसे लगाएं?

रेस्टोरेंट जैसे बटर नान बनाने के लिए सबसे जरूरी है ठीक से आटा लगाना। इसके लिए आपको मैदा, दही और बाकी सामग्रियों का सही अनुपात ध्यान में रखना है, तो नोट लें। अगर आप दो कप मैदा ले रहे हैं, तो आधा कप दही, बेकिंग पाउडर (आधा चम्मच), स्वादानुसार नमक, बेकिंग सोडा (1/4 चम्मच), चीनी (1 चम्मच) का इस्तेमाल करें। इस अनुपात से एकदम परफेक्ट बटर नान का आटा लगता है।

पानी नहीं दूध से लगाएं नान का आटा

अगर आप बिल्कुल सॉफ्ट नान बनाकर तैयार करना चाहते हैं तो आटा लगाने के लिए पानी नहीं बल्कि गुनगुने दूध का इस्तेमाल करें। एक परात में मैदा, दही और बाकी सामग्री डालें और फिर थोड़ा-थोड़ा दूध मिलाते हुए एक सॉफ्ट सा आटा लगाकर तैयार कर लें। इस एक ट्रिक से बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल सॉफ्ट नान बनकर तैयार होते हैं।

टिप- आटा गूंथते हुए थोड़ा सा तेल भी मिलाएं

बटर नान का आटा लगाते हुए लगभग दो चम्मच तेल भी मिलाएं और आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। जब आटा लग जाए तो उसपर भी थोड़ा सा तेल लगा दें, ताकि ये सॉफ्ट बना रहे।

कितनी देर का रेस्ट देना जरूरी है?

नान के आटे को कुछ देर के लिए रेस्ट देना जरूरी है। इसके लिए आटा लगाने के बाद उसे एक कपड़े या बर्तन से ढक दें। फिर कम से कम दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। मैदा का ग्लूटेन अच्छी तरह सेट हो जाएगा, जिससे नान एकदम सॉफ्ट और फ्लफी बनकर तैयार होंगे।

बिना तंदूर, तवे पर बनाएं बटर नान

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लें। अब एक लोई को बेलन की मदद से ओवल शेप में बेल लें। इसकी एक साइड पर थोड़े से कलौंजी के दाने और हरा धनिया लगाकर दोबारा बेल लें, ताकि ये अच्छे से चिपक जाएं। नान की दूसरी थोड़ा सा पानी लगाएं और इसे गर्म तवे पर डाल दें। पानी की वजह से ये तवे पर अच्छी तरह चिपक जाएगा। अब तवे को उल्टा कर के गैस की फ्लेम पर नान को सेंक लें। बटर लगाकर गरमा-गरम बटर नान किसी ग्रेवी के साथ सर्व करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानारोटी वाले तवे पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे बटर नान, इस 1 सीक्रेट चीज से लगाएं आटा