सिर्फ 50 रुपये में घर पर बनाएं शुद्ध मूंगफली का तेल! गर्म पानी की ये टेक्निक पहले नहीं देखी होगी आपने

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

हेल्दी ऑप्शन को देखते हुए अब लोग मूंगफली का तेल खाने लगे हैं, इसमें प्रोटीन ज्यादा होता है और फैट कम। बाजार में मिलने वाला तेल नकली हो सकता है, जिसे खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसलिए हम आपके लिए मूंगफली का तेल बनाने का तरीका लेकर आए हैं।

सिर्फ 50 रुपये में घर पर बनाएं शुद्ध मूंगफली का तेल! गर्म पानी की ये टेक्निक पहले नहीं देखी होगी आपने

बाजार में हर चीज मिलावटी आने लगी है, फिर चाहे वह कोई मसाला हो या फिर तेल। सरसों से लेकर मूंगफली का तेल या घी सभी की शुद्धता पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते क्या सही है और क्या गलत और क्या खाएं? फिटनेस को देखते हुए लोगों ने तेल-घी खाना लगभग कम कर दिया है। जो लोग तेल खाते भी हैं, वह ऐसे चुनते हैं जिसमें लो फैट हो और कम नुकसानदायक हो। इस लिस्ट में मूंगफली का तेल भी शुमार है। मूंगफली का तेल सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसमें प्रोटीन पाया जाता है और कम कैलोरी होती है। मूंगफली का तेल खाने में काफी हल्का भी होता है, जिससे आप इसमें पूड़ी-पराठा कुछ भी बनाएंगे तो वह चिपकेगा या ज्यादा ऑयली नहीं लगेगा। अब सवाल ये है कि क्या बाजार वाला मूंगफली का तेल खाएं लेकिन वह मिलावटी हो सकता है और महंगा भी मिलता है। आपकी इस मुश्किल को आसान करने के लिए शेफ पंकज भदौरिया ने मूंगफली का तेल बनाने का आसान हैक शेयर कर दिया है।

मूंगफली का तेल बनाने का आसान तरीका

पंकज भदौरिया का कहना है कि मिलावटी और महंगे तेल को खाने के बजाय आप घर का बना शुद्ध तेल खाएं। इसे बनाने में सिर्फ आधे घंटे का समय लगेगा और ये काफी फायदेमंद होगा। बस आपको 50 रुपये की मूंगफली बाजार से खरीदनी है और उससे शीशी भरकर तेल तैयार करना है। चलिए बताते हैं कैसे बनाएं तेल-

मूंगफली सही चुनें

सबसे पहला स्टेप होगा कि आपको मूंगफली कैसी चुननी है। मूंगफली सही होनी चाहिए, वरना तेल में अजीब महक के साथ कड़वाहट आ जाएगी। मूंगफली का छिलका हल्का गुलाबी रंग का हो और छिलका बिल्कुल चिपका होना चाहिए, उसे ही खरीदें। छिलका निकल रहा हो, महक अजीब सी हो तो ना खरीदें। वह मूंगफली पुरानी हो सकती है, जिससे कड़वापन आएगा।

रोस्ट कर लें

अब मूंगफली को कढ़ाही में घी डालकर अच्छे से रोस्ट कर लेंगे। रोस्ट करने से मूंगफली तैलीय हो जाती है और इसका छिलका हट जाएगा। अब मूंगफली को थोड़ा ठंडा करें और फिर एक कपड़े में लपेटकर थोड़ा रगड़ें। इस ट्रिक से आप इसका छिलका आसानी से हटा सकती है। फिर थाली में रखकर फटकने से छिलका बाहर हो जाएगा। जब छिलका पूरी तरह से हटा जाए, तब इसे मिक्सर में डालकर पीस लें। मूंगफली पीसने पर दिखेगा कि ये ऑयली हो रही है।

पानी वाली टेक्निक

पूरी मूंगफली पीस लें, तब इसे एक थाली में रखें। पानी गर्म करें और 1 चम्मच पेस्ट में डालकर आटे की तरह गूंथ लें। मूंगफली के पेस्ट को अच्छे से गूंथ लेना है, जितनी ताकत लगेगी उतना ही तेल निकलेगा। गर्म पानी 1-1 चम्मच करके अंदाजे से डाल सकते हैं। फिर इस आटे को निचोड़ते हुए तेल निकालें, इसके बाद कॉटन के कपड़े में मूंगफली के आटे को रखकर निचोड़ें। तेल को साफ बर्तन में छन्नी से छा लेंगे, तो सभी डस्ट पार्टिकल हट जाएंगे। इस तरह से आपका मूंगफली का तेल निकल आएगा। इसे साफ शीशी में भरकर रखें। ये 2-3 महीनों तक चलेगा और इससे पूड़ी, पराठा, सब्जी सब बनाएं।

बचे हुए आटे का क्या करें?

अब सवाल होगा कि बचे हुए मूंगफली के आटे का क्या करें, तो उसमें आप तिल और गुड़ का पाउडर मिलाकर लड्डू बनाएं। मूंगफली के आटे में प्रोटीन खूब होगा। इसके लड्डू फायदेमंद होंगे और आटे का यूज भी हो जाएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।