कुकर में बिना रेत के सिर्फ 2 मिनट में भूनें काले चने, 1 ट्रिक से बाजार जैसे क्रंची और टेस्टी बनेंगे!
Roast Kala Chana In Cooker: घर में ही बाजार जैसे क्रंची और टेस्टी काले चने भूनना कोई मुश्किल नहीं है। प्रेशर कुकर में आप ये काम दो मिनट में कर सकते हैं, वो भी बिना किसी रेत के। चलिए फटाफट से ये तरीका जान लेते हैं।

शाम की चाय के साथ या हल्की भूख के लिए कोई हेल्दी स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो काला चना एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। खासकर भुने हुए काले चने चबाने में तो खूब मजा आता है। इनका स्वाद भी इतना अच्छा होता है कि बाहर के चिप्स-नमकीन खाने की क्रेविंग दूर हो जाती है। वहीं ये प्रोटीन रिच भी होते हैं। हालांकि घर में चने भूनना मुश्किल काम लगता है। इसके लिए रेत की जरूरत होती है, तभी ये अच्छी तरह भूनते हैं। लेकिन क्या आपको पता है एक आसान तरीका और है? जी हाँ, आप प्रेशर कुकर में भी चने भून सकते हैं, वो भी बिना किसी रेत के। ये इतने क्रंची बनते हैं कि खा कर मजा ही आ जाता है। तो चलिए फटाफट से तरीका जान लेते हैं।
कुकर में बिना रेत के भूनें काले चने
स्टेप 1: बेकिंग सोडा मिक्स कर के रखें
प्रेशर कुकर में काले चने भूनने के लिए सबसे पहले कुछ तैयारियां कर के रख लें। इसके लिए कच्चे साबुत काले चने लें, उनमें दो चुटकी के करीब बेकिंग सोडा यानी खाने वाला सोडा डालें। अब चनों में सिर्फ एक चम्मच के करीब पानी डालें और इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें। ऐसा करने से बेकिंग सोडा हर चने के ऊपर थोड़ा-थोड़ा लग जाता है। दरअसल बेकिंग सोडा इसलिए डाला जाता है, क्योंकि इससे चने फूल जाते हैं। अब आपको इन्हें लगभग 15 मिनट के लिए ऐसे ही रख देना है।
स्टेप 2: प्रेशर कुकर में भूनें काले चने
प्रेशर कुकर में चने भूनने के लिए रेत की जगह आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। लगभग एक कटोरी सादा नमक लें और उसे कुकर की तली पर अच्छी तरह फैला लें। अब इसे गैस पर हाई फ्लेम पर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। नमक अच्छी तरह गर्म हो जाए इसके लिए कुकर पर उल्टा कर के ढक्कन रख दें।
जैसे ही नमक तेज गर्म हो जाए तो उसमें काले चने भूनने के लिए डाल दें। सबसे पहले एक करछी की मदद से चनों को नमक के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें, क्योंकि चने ठंडे हैं और नमक गर्म है। अब कुकर का ढक्कन लगा लें, लेकिन ध्यान रहे इसकी रबड़ जरूर निकाल दें। अब हाई फ्लेम पर दो मिनट के लिए पका लें। इस दौरान बीच-बीच में कुकर को हैंडल से पकड़कर हिलाते रहें, ताकि नमक और चने आपस में मिक्स होते रहें। लगभग दो मिनट में ही चने पूरी तरह भुन जाएंगे।
स्टेप 3: छलनी से छान कर करें साफ
जब चने हल्के से ठंडे हो जाएं तो किसी छलनी की मदद से इन्हें छान लें, ताकि सारा नमक और चने अलग हो जाएं। अब आप इन्हें किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख सकते हैं ताकि ये ज्यादा दिनों तक क्रंची बने रहें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


