सिर्फ ₹10 में बिना दूध के बनाएं 45 ग्राम प्रोटीन वाली दही, मार्केट जैसी गाढ़ी-थक्केदार जमेगी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Protein Rich Dahi without Milk: दही खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बिना दूध के भी बनाया जा सकता है? ये वीगन दही ना सिर्फ स्वाद में अच्छी है बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर है।

सिर्फ ₹10 में बिना दूध के बनाएं 45 ग्राम प्रोटीन वाली दही, मार्केट जैसी गाढ़ी-थक्केदार जमेगी!

दही खाना लगभग सभी को पसंद होता है। खासकर गर्मियों में तो रोटी-सब्जी के साथ एक कटोरी दही ज्यादातर लोगों की डाइट का हिस्सा होती है। ये एक अच्छा प्रोटीन का सोर्स है। वेजिटेरियन लोगों के लिए खासतौर से सस्ते और अच्छे प्रोटीन सोर्स में दही भी शामिल है। हालांकि क्या आपने कभी सोचा है कि दही को बिना दूध के भी बनाया जा सकता है? बिना दूध वाली ये दही उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स सूट नहीं होते या वो किसी वजह से उन्हें अवॉइड करना चाहते हैं। मुश्किल से 10 रुपए में बनने वाली ये दही आपको 45 ग्राम के लगभग प्रोटीन देती है और खाने में बिल्कुल दूध वाली दही जैसी ही गाढ़ी और स्वादिष्ट होती है। एक बार ये वाली प्रोटीन रिच दही खा लेंगे तो फिर दूध वाली दही खाना भूल जाएंगे। चलिए फटाफट से जानते हैं इसे बनाना कैसे है।

बिना दूध के इस चीज से बनाएं दही

अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स सूट नहीं होते हैं या फिर आप उन्हें अवॉइड करना चाहते हैं, तो ये वीगन दही बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सोयाबीन की जरूरत होगी, जो आराम से किसी भी किराना की दुकान पर आपको मिल जाएगी। ये प्रोटीन से भरपूर होती है, इसलिए इस दही की एक सर्विंग में अच्छा-खासा प्रोटीन मिल जाता है। आइए अब स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं कि इसे बनाना कैसे है।

सबसे पहले भिगोकर रखें सोयाबीन

सोयाबीन की दही बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी की सोयाबान लें, फिर इसे अच्छे से वॉश करें और भिगोकर रख दें। एक बार में अगर आप लगभग 125 ग्राम सोयाबीन ले रहे हैं, तो लगभग 10 रूपए में आराम से ढेर सारी दही बनकर तैयार हो जाएगी। इसे आपको कम से कम 8 से 10 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ देना है।

सोयाबीन का छिलका उतार कर पेस्ट बनाएं

भिगोकर रखने के बाद सोयाबीन को हाथों से अच्छी तरह मसलते हुए उसका छिलका पूरी तरह हटा दें। फिर इसे दो से तीन बार पानी में अच्छी तरह वॉश कर लें, ताकि ज्यादा से ज्यादा छिलका अलग हो जाए। अब सोयाबीन को एक मिक्सर में डालें और थोड़े से पानी के साथ पीसकर एक पतला सा पेस्ट तैयार कर लें।

कपड़े से छानकर बनाएं सोयाबीन का दूध

अब एक बर्तन पर पतला कपड़ा लगा लें और उसमें ये सोयाबीन का पेस्ट डालें। इसमें आपको लगभग 1 लीटर पानी मिलाना है और कपड़े को निचोड़ते हुए सारा लिक्विड बर्तन में इकठ्ठा कर लेना है। इससे सोयाबीन का दूध बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी मात्रा भी एक लीटर के आसपास रहेगी।

इस तरह लगाएं दही का जामन

सोयाबीन के दूध को लो टू मीडियम फ्लेम पर 3-4 मिनट के लिए उबालें। अगर आपको इसमें इलायची का फ्लेवर चाहिए तो थोड़ा सा इलायची पाउडर एड कर सकते हैं। इसके बाद गैस की फ्लेम बंद करें और दूध को हल्का गुनगुना होने दें। जब दूध थोड़ा ही गर्म रहे तो उसमें आप दही का जामन लगा सकते हैं। पहली बार में अगर आपके पास सोयाबीन का जामन नहीं है, तो नॉर्मल दही डालकर जमने के लिए छोड़ सकते हैं। लगभग 6-8 घंटे के लिए इसे सेट होने दें, गाढ़ी सी सोयाबीन की दही जमकर तैयार है।

(Credit- @Paakshala Hindi_Instagram)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।