बिना मिक्सर के भी 2 मिनट में बनेगा तरबूज का ठंडा-ठंडा जूस, ये हैक बचाएगा कोल्ड ड्रिंक के पैसे!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Summer Special Hack: गर्मियों में कुछ ठंडा पीने का मन करे तो रिफ्रेशिंग सा तरबूज का जूस एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए आपको मिक्सर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। ये 2 मिनट का हैक आपकी मेहनत और पैसे दोनों बचाएगा।

बिना मिक्सर के भी 2 मिनट में बनेगा तरबूज का ठंडा-ठंडा जूस, ये हैक बचाएगा कोल्ड ड्रिंक के पैसे!

गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स पीने का मन करता ही है। ऐसे में कई लोग कोल्ड ड्रिंक्स वगैरह भी पीते हैं, जो कि हेल्दी तो बिल्कुल भी नहीं है। खासकर बच्चों को तो इन शुगरी ड्रिंक्स से दूर ही रखना चाहिए। इनकी जगह तरबूज का रिफ्रेशिंग जूस एक परफेक्ट ऑप्शन है। ये नेचुरली मीठा होता है इसलिए चीनी डालने की भी जरूरत नहीं। बच्चे अक्सर फ्रूट खाने में नखरे करते हैं, ऐसे में आप उन्हें गर्मियों में तरबूज का जूस बनाकर दे सकते हैं। वैसे तो मिक्सर में आप फटाफट से इसका जूस तैयार कर सकते हैं, लेकिन अगर मिक्सर ना हो फिर? अब टेंशन की बात नहीं है क्योंकि ये हैक आपके बड़े काम आएगा। इसमें आपको मिक्सर की जरूरत नहीं है। फटाफट से जब भी तरबूज का जूस बनाना हो ये हैक ट्राई कर सकते हैं, काफी मेहनत बच जाएगी।

बिना मिक्सर के 2 मिनट में बनाएं तरबूज का जूस

तरबूज का रिफ्रेशिंग और टेस्टी जूस पीना है, तो इसके लिए आपको मिक्सर की कोई जरूरत नहीं है। बिना मेहनत के सिर्फ 2 मिनट में आप हेल्दी और टेस्टी जूस बनाकर रेडी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ आटा छानने वाली एक छलनी लेनी है। साथ ही मीठा पका हुआ तरबूज लें और उसे धो कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब छलनी लें और उसके नीचे एक गहरी बाउल या जग रखें।

अब तरबूज के टुकड़ों को छलनी में रखकर छिलके वाला हिस्सा पकड़े और दबाते हुए रगड़ना शुरू कर दें। आप देखेंगे कि जूस नीचे वाले बर्तन में इक्कठा होने लगा है। इस तरीके का फायदा ये है कि बीज छलनी में ही इक्कठा हो जाते हैं और जूस काफी बढ़िया तरीके से निकलता है। इस तरीके से जूस बनाने में आपको मुश्किल से 2 मिनट लगेंगे और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

स्वाद बढ़ाने के लिए जूस में क्या मिलाएं?

तरबूज का जूस नेचुरली काफी मीठा और स्वादिष्ट होता है, इसलिए आप इसमें आइस क्यूब्स डालकर ऐसे भी पी सकते हैं। हालांकि अगर इसे और टेस्टी बनाना है तो इसमें थोड़ा सा काला नमक, ताजे पुदीना के पत्ते और नींबू का रस मिला सकते हैं। कई लोग इसमें भुना जीरा पाउडर मिलाना भी पसंद करते हैं, इससे काफी अच्छा टेस्ट आता है।

तरबूज का जूस पीने के फायदे

तरबूज का जूस गर्मियों में पीना काफी फायदेमंद होता है। ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक आपको बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करती है, साथ ही बॉडी को नेचुरली ठंडक देने में भी मदद करती है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी रखने में भी हेल्प करते हैं। समर्स में कुछ ठंडा पीने का मन हो तो चीनी वाली शरबत और कोल्ड ड्रिंक की जगह इसे पीना एक अच्छा और हेल्दी ऑप्शन रहेगा।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।