बिना मशीन, बिना मक्खन! इस 1 ट्रिक से निकालें ढेर सारा देसी घी, साथ में पनीर भी मिलेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देसी घी निकालने के कई तरीके आपने देखे होंगे, लेकिन ये वाला वाकई सबसे आसान है। इसके लिए आपको मलाई से मक्खन बनाने की भी जरूरत नहीं है। बस 1 ट्रिक से देसी घी निकल जाएगा, साथ में पनीर भी बना लेंगे।

Desi Ghee Making Tips
देसी घी बनाने का हैक

घी का इस्तेमाल भारतीय खानपान में खूब होता है। मार्केट में आपको तरह-तरह के ब्रांड का घी मिल जाएगा, लेकिन इनकी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। इसलिए घर पर बना घी ही सबसे बेस्ट माना जाता है। कई गृहणियां रोज के दूध से थोड़ी-थोड़ी मलाई इकट्ठा कर के घी बनाती हैं। हालांकि इसमें बहुत टाइम लग जाता है। पहले मलाई को काफी देर तक मथकर मक्खन निकालो, फिर कहीं जा कर घी बनता है। इसमें कई बार छोटी छोटी गलतियों की वजह से घी की मात्रा भी कम रह जाती है। वहीं कई बार घी खराब भी होने का डर रहता है। आज हम आपके साथ ऐसा तरीका शेयर कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप कम समय में और बिना ज्यादा मेहनत के घी बना सकती हैं। साथ ही पनीर भी अच्छी मात्रा में मिल जाएगा।

बिना मक्खन निकाले, इस ट्रिक से बनाएं देसी घी

स्टेप 1: सबसे पहले मलाई को पका लें

घी बनाने के लिए सबसे पहली हफ्तेभर की मलाई को एक मोटे तले की कड़ाही में डालें। ध्यान रहे जब भी आप घी बनाने वाली हों, तो मलाई को कुछ घंटों पहले ही फ्रीजर से निकालकर बाहर रख दें। ताकि मलाई जमी हुई ना रहे, इससे मलाई को पकने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा। अब कड़ाही में थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से मलाई के साथ मिक्स करें। अब लो टू मीडियम फ्लेम पर मलाई को चलाते हुए पकाने रख दें और या। तक पकाएं जबतक मलाई बिल्कुल दूध की तरह मेल्ट नहीं हो जाती।

स्टेप 2- मलाई के बर्तन में रखें पानी का गिलास

जैसे ही मलाई पूरी तरह पिघल जाए, कड़ाही के बीचों-बीच एक गिलास में पानी भरकर रख दें। अब इसे आपको फ्रिज में रातभर के लिए रखकर छोड़ देना है। मलाई सुबह तक पूरी तरह जमकर टाइट हो जाएगी, फिर आपको गिलास को बाहर निकाल लेना है। गिलास निकालने पर इसकी जगह एक होल बन जाएगा, जिसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर सारे पानी को किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें। इसकी तरह एक और बार इसमें पानी डालें और बाहर निकाल लें।

काम की टिप- ये बाहर निकला हुआ पानी बेकार समझकर फेंके ना। आप इसमें नमक डालकर पी सकते हैं या कढ़ी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेप 3- मलाई को पकाने रखें

अब कड़ाही में मलाई को पकाने के लिए रखें। अगर आपको घी के साथ-साथ पनीर भी बनाना है, तो इसे ज्यादा ना पकाएं। थोड़ी देर में ही जब पूरी मलाई पिघल जाएगी और इसमें हल्का सा पीलापन दिखना शुरू हो जाए, तो गैस बंद करें और इसे छानकर पनीर अलग कर लें। इस पनीर को अच्छे से धो कर किसी कपड़े में बांधकर वजन के नीचे रख दें।

घी बनाने के लिए दोबारा पकाएं

पनीर निकालने के बाद बची हुई मलाई को दोबारा पकने के लिए रखें। इसे लो टू मीडियम फ्लेम पर पकाएं। कुछ देर में जब घी बनता हुए दिख जाए और नीचे ठोस अवशेष बैठ जाएं, जब गैस की फ्लेम को बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें, फिर छानकर किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख दें।

बची हुई खुरचन का इस्तेमाल- घी से निकलने वाली बची हुई खुरचन में आप चीनी का पाउडर मिलाकर पेड़े बनाकर तैयार कर सकते हैं। बहुत ही टेस्टी मिठाई बन जाती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।