दूध कितना भी पतला आता हो.. किलोभर पनीर बना लेंगी, डेयरी वालों का 1 सीक्रेट जान लें
Paneer Making Hack: दूध बेशक कितना भी पतला हो या कम हो, आप बिल्कुल डेयरी जैसा सॉफ्ट और स्पंजी पनीर बना सकती हैं, वो भी ठीक-ठाक मात्रा में। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं।

पनीर की मिलावट से जुड़े किस्से आय दिन आते ही रहते हैं। इसलिए सबसे सेफ ऑप्शन है कि आप घर पर ही फ्रेश पनीर बनाकर तैयार कर लें। पनीर बनाना भी कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। थोड़ा सा समय जरूर लगता है लेकिन तसल्ली रहती है कि हम जो खा रहे हैं वो सेहत के लिए वाकई फायदेमंद है। खैर, अक्सर गृहणियों की ये शिकायत भी रहती है कि हमारे यहां दूध पतला आता है, जिसमें पनीर ठीक से नहीं बनता या बहुत ही कम बनता है। वहीं कई बार दूध ज्यादा भी लें तो थोड़ा सा पनीर ही निकल पाता है। आज हम इन दोनों ही प्रॉब्लम्स के सॉल्यूशन ले कर आए हैं। अब दूध बेशक कितना भी पतला हो या कम हो, आप बिल्कुल डेयरी जैसा सॉफ्ट और स्पंजी पनीर बना सकती हैं, वो भी ठीक-ठाक मात्रा में। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं।
पतले दूध से बनाएं बिल्कुल डेयरी जैसा पनीर
पतले दूध को कितना उबालना जरूरी है?
आमतौर पर हमें लगता है कि अगर दूध पतला है तो उसे ज्यादा देर तक उबालने की जरूरत पड़ेगी, ताकि वो गाढ़ा हो जाए। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दूध कितना भी पतला हो उसे सिर्फ एक उबाल आने तक ही पकाएं। इसके बाद चम्मच से उसे अच्छी तरह मिक्स करें और फिर गैस की फ्लेम बंद कर दें। इसके बाद आपको 5-6 मिनट के लिए दूध को हल्का ठंडा होने के लिए रख देना है।
दूध फाड़ने के लिए क्या इस्तेमाल करें?
सबसे आम सवाल रहता है कि दूध को फाड़ने के लिए किस चीज का इस्तेमाल करें। खासतौर से पतला दूध ठीक से नहीं फटता है। इसके लिए आप नींबू की जगह सफेद सिरका यानी विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे दूध काफी जल्दी और बढ़िया तरीके से फट जाता है। अगर डेढ़ लीटर के आसपास दूध ले रही हैं, तो दो चम्मच सिरका मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करते ही मिल्क सेपरेट होना शुरू हो जाएगा।
पनीर से पानी निकालते हुए रखें इन बातों का ध्यान
जैसे ही दूध से छेना बन जाए, तो एक छलनी लें और उसपर एक पतला सूती कपड़ा रख दें। इसकी मदद से आपको छेना को छान लेना है। जो पानी बचता है उसे फेंके नहीं, वो काफी प्रोटीन रिच होता है। आप इसे पी सकते हैं या रोटी का आटा लगाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। एक और बात छेना को साफ पानी डालते हुए अच्छी तरह धो जरूर लें, ताकि इसमें सिरके का फ्लेवर बिल्कुल ना आए।
टिप : पनीर से एक्स्ट्रा पानी निकालने के लिए पोटली पर ज्यादा जोर ना लगाएं। ऐसा करने से पनीर कड़क बन सकता है, जो खाने में उतना टेस्टी नहीं लगता। डेयरी जैसा सॉफ्ट पनीर बनाना है तो हल्के हाथों से दबाएं।
पनीर को सेट करने के सही तरीका समझें
अब बारी है पनीर को सेट करने की और ये काफी जरूरी स्टेप है। इसके लिए पनीर से एक्सट्रा पानी निकालने के बाद पोटली को ठीक से लपेट दें। आप इसपर आपको कोई वजन रखना है, जिससे पनीर सेट हो सके। हालांकि ध्यान रहे वजन दो किलो से कम ही होना चाहिए। लगभग 10 मिनट के अंदर ही सॉफ्ट पनीर बनकर तैयार हो जाएगा।
(Credit- ANYBODY CAN COOK WITH ARCHANA)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


