आलू के पराठे और भी टेस्टी लगेंगे! बस ये 1 मसाला पीसकर मिला दें, खूब चटपटी बनती है स्टफिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tasty Aloo Paratha Trick: हर बार सेम तरह के आलू के पराठे खा कर मन भर गया है, तो एक बार ये वाला तरीका जरूर ट्राई करें। बस आलू की स्टफिंग में आपको ये एक मसाला पीसकर मिक्स करना है, इतने टेस्टी पराठे बनेंगे कि खा कर मजा आ जाएगा।

आलू के पराठे और भी टेस्टी लगेंगे! बस ये 1 मसाला पीसकर मिला दें, खूब चटपटी बनती है स्टफिंग

आलू के पराठे भला किसके फेवरिट नहीं होते। इनके अंदर की मसालेदार स्टफिंग और बाहर की क्रिस्पी लेयर का कॉम्बिनेशन इतना लाजवाब लगता है कि पेट भर जाता है लेकिन मन नहीं। सुबह के नाश्ते से ले कर लंच या डिनर में भी कई बार आलू के पराठे बनते हैं। हर घर की अपनी रेसिपी और अपना स्वाद है। हालांकि हर बार वही सेम पराठे खा कर बोर हो गए हैं, तो ये एक खास मसाला बनाकर स्टफिंग तैयार कर सकते हैं। ये चटपटा मसाला पीसकर स्टफिंग आलू की स्टफिंग बनाएंगे तो पराठे का स्वाद नेक्स्ट लेवल आएगा। अगर आपको थोड़ा स्पाइसी खाना पसंद है तो एक बार इस तरह से आलू के पराठे जरूर बनाएं। अगर आपके पराठे की स्टफिंग बाहर निकल जाती है, तो उसके लिए भी यहां बताई गई कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

आलू के पराठे में पीसकर डालें ये स्पाइसी मसाला

आलू के पराठे की स्टफिंग टेस्टी बनानी है तो एक बार ये वाला मसाला पीसकर जरूर बनाएं। इसके लिए एक मिक्सर में थोड़ी सी हरी मिर्च, मोटी कटी हुई प्याज और हरा धनिया डालकर पीस लें। अगर आप लहसुन पसंद करते हैं तो थोड़ी सी लहसुन की कलियां भी एड कर सकते हैं। इन्हें पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। उबले हुए आलू मैश करें तो उनमें ये पिसा हुआ मसाला अच्छी तरह मिला लें। बहुत ही चटपटी सी और टेस्टी स्टफिंग बनकर तैयार होती है।

स्टफिंग में मिलाएं ये वाले मसाले

आलू की स्टफिंग में कुछ बेसिक मसाले भी मिलाए जाते हैं। जैसे- नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा सा गरम मसाला। अब अगर आपको ज्यादा तीखा पराठा बनाना है तो अलग से थोड़ी सी लाल मिर्च भी एड कर सकते हैं। इसके अलावा अगर पराठे को थोड़ा सा टैंगी ट्विस्ट देना है तो अमचूर पाउडर भी मिला सकते हैं। बहुत से लोग थोड़ी सी कसूरी मेथी भी एड करते हैं, इससे काफी अच्छी खुशबू और फ्लेवर आता है।

पराठा ना फटे इसके लिए फॉलो करें टिप्स

आलू का पराठा कई बार इसलिए फट जाता है क्योंकि आलू अच्छे से मैश नहीं होते हैं। इसलिए आलू को हाथ से मैश करने के बजाए मैशर की मदद लें। इन्हें अच्छी तरह फोड़ लें, ताकि किसी भी तरह की गुठलियां ना रहें। इसके अलावा पराठे का आटा ना ज्यादा सॉफ्ट होना चाहिए, ना ही ज्यादा हार्ड। स्टफिंग भरने के लिए लोई को छोटा सा बेल लें, फिर इसमें स्टफिंग भरें। अब इसे आटे से कवर करें और एकस्ट्रा आटे को हटा दें। इसे हाथों से हल्का सा प्रेस करें। फिर चकले पर सूखा आटा लगाकर पराठा बेल लें। बहुत हल्के हाथों से इसे बेलें, स्टफिंग बिल्कुल भी बाहर नहीं आएगी।

स्वाद की टिप: आलू का पराठा हमेशा देसी घी में बनाएं। घी से बहुत ही अच्छा फ्लेवर और टेस्ट आता है। थोड़ा ज्यादा घी लगाएंगे तो पराठे एकदम क्रिस्पी और गोल्डन बनकर तैयार होंगे।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।