चकला-बेलन का झंझट नहीं! इस ट्रिक से 1 बार में बनाएं 4-5 रोटियां, गैस और टाइम दोनों बचेंगे
Time Saving Cooking Tips: घर पर मेहमान आ गए हों और खूब सारी रोटियां बनानी पड़ें, वो भी इस गर्मी में तो जाहिर है परेशानी तो होगी ही। ऐसे में आप ये वाली ट्रिक अपना सकती हैं, फटाफट कम हो जाएगा।

गर्मियों में रोटी बनाना बड़ा भारी काम लगता है। ऐसे में अगर घर पर मेहमान आ जाएं, तब तो और भी मेहनत बढ़ जाती है। घंटों गैस के आगे खड़े हो कर रोटी बेलना, फिर सेंकना; बड़ा लंबा टाइम लग जाता है। ऐसे में आज की ट्रिक आपके बड़े काम आने वाली है। इससे आपका समय तो बचेगा ही, साथ में गैस की भी बचत हो जाएगी। क्योंकि इस ट्रिक से आप कई सारी रोटी एक ही बार में बनाकर तैयार कर सकती हैं। कमाल की बात है कि रोटी बेलने के लिए आपको चकला-बेलन भी नहीं चाहिए। एक ट्रिक से फटाफट खूब सारी रोटियां बेली जाएंगी और सेंक भी लेंगी। गर्मियों में जल्दी काम निपटाना है या मेहमानों को भी गरमा-गरम रोटियां सर्व करनी हैं, तो ये ट्रिक आपको फटाफट से नोट कर लेनी चाहिए।
पॉलीथिन से एक बार में बनाएं खूब सारी रोटियां
स्टेप 1: आटे की लोई बनाकर रख लें
एक बार में खूब सारी रोटियां बनानी हैं, तो सबसे पहले आटे की लोइयां बनाकर तैयार कर लें। जितनी बड़ी लोई आप नॉर्मली बनाती हैं, उतना ही साइज आपको रखना है। इनपर हल्का सा सूखा आटा लगा लें, फिर हथेली पर रखकर उंगलियों से हल्का सा दबाएं और लोई को फैला लें। ऐसे ही एक बार 4-5 लोई एक साथ बनाकर रख लें।
स्टेप 2: पॉलीथिन को काटकर शीट बनाएं
अब आपको या तो प्लास्टिक शीट लेनी है या फिर पॉलीथिन की मदद से आप शीट खुद भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए पॉलीथिन को हाथों से फैलाकर एकसार कर लें। अब इसके ऊपर का हिस्सा काटकर अलग कर लें, ऐसे ही नीचे से भी थोड़ा सा हिस्सा काट लें। अब इसे फोल्ड करें और लंबी लंबी शीट्स में काट लें। इसी तरह पॉलीथिन से आप 4-5 शीट्स बनाकर तैयार कर सकती हैं।
स्टेप 3: बिना चकला-बेलन के ऐसे बेलें रोटी
अब बारी है एक बार खूब सारी रोटियां बेलने की। इसके लिए सबसे पहले एक प्लास्टिक शीट पर एक लोई रखें, फिर इसके ऊपर दोबारा प्लास्टिक शीट रखें, फिर उसपर दोबारा एक लोई रखें। इसी तरह से आप चार-पांच लोई एक के ऊपर एक रख सकती हैं। सबसे ऊपर एक प्लास्टिक शीट होनी चाहिए। अब एक बड़ी थाली को शीट के ऊपर रखकर प्रेस करें। इस तरह एक बार में ही चार से पांच रोटियां बनकर तैयार हो जाएंगी।
स्टेप 4: एक बार में सेंके 4-5 रोटियां
एक साथ 4-5 रोटियां सेंकने के लिए तवा नहीं बल्कि कढ़ाही का इस्तेमाल करें। गैस पर कढ़ाही चढ़ाएं उसे हल्का गर्म होने दें और उसमें रोटी सेंकने के लिए रख दें। जिस तरह आप तवे पर रोटी सेंकती हैं, उसी तरह कढ़ाही पर दोनों तरफ से रोटी सेंक लें। इसके बाद एक-एक कर के गैस पर रोटियां सेंके। एक बार में चार से पांच रोटियां बनकर तैयार हो जाएंगी।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


