महाशिवरात्रि 2026: भगवान शिव को प्रसन्न करना है तो इन 7 भोगों में से कोई एक बनाएं, देखें रेसिपी

Feb 12, 2026 05:25 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भोलेबाबा को प्रसन्न करना है, तो जरूर इनमें से कोई भी भोग बनाकर अर्पित करें। यहां हम आपके लिए 8 तरह के प्रसाद और उन्हें बनाने का तरीका शेयर कर रहे हैं। आप अपनी श्रद्धा अनुसार इनमें से कोई भी प्रसाद बना सकते हैं।

महाशिवरात्रि 2026: भगवान शिव को प्रसन्न करना है तो इन 7 भोगों में से कोई एक बनाएं, देखें रेसिपी

महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है। इस साल ये त्योहार 15 फरवरी के दिन पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान शिव ने निराकार से साकार रूप में अवतरण लिया था। कहते हैं भगवान शिव की कृपा पाने का ये सबसे अच्छा अवसर होता है। इसलिए भक्त इस दिन व्रत-उपवास करते हैं और भगवान का मनपसंद भोग भी तैयार करते हैं। भोग में आमतौर पर मीठी चीजें बनाई जाती हैं। यहां हम आपके लिए 8 तरह के प्रसाद और उन्हें बनाने का तरीका शेयर कर रहे हैं। आप अपनी श्रद्धा अनुसार इनमें से कोई भी प्रसाद बना सकते हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेबाबा को प्रसन्न करना है, तो जरूर इनमें से कोई भी भोग बनाकर अर्पित करें।

महाशिवरात्रि पर चावल की खीर बनाएं

चावल की खीर

महाशिवरात्रि पर भोग के लिए आप चावल की खीर बना सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार भोलेबाबा को खीर का प्रसाद बहुत ही प्रिय है और ये काफी शुभ भी माना जाता है। खीर बनाना भी आसान है। बस दूध में उबाल आने दें, फिर इसमें भिगोए हुए चावल डालकर गाढ़ा होने तक पका लें। रंगत के लिए केसर के धागे एड करें। इसके बाद चीनी मिलाएं और अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स एड करें। खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालना ना भूलें।

पंचामृत का प्रसाद कैसे बनाएं?

पंचामृत

महाशिवरात्रि पर पंचामृत का प्रसाद जरूर बनाना चाहिए। इसे बनाने के लिए दूध, दही, देसी घी, शहद और शक्कर को मिलाया जाता है। इनके अलावा आप इसमें गंगाजल, ड्राई फ्रूट्स, मक्खन, केसर भी मिला सकते हैं। इसे पहले भगवान शिव को अर्पित करें। मंदिर जा रहे हैं तो इसे जरूर ले कर जाएं, फिर घर के सभी सदस्यों में बांट दें।

पंजीरी का प्रसाद भी बना सकते हैं

पंजीरी का प्रसाद

महाशिवरात्रि पर कई घरों में पंजीरी का प्रसाद बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए देसी घी में बादाम, काजू, मखाने और खरबूजे के बीजों को क्रिस्पी होने तक भून लें। इन्हें बाहर निकालें, फिर पैन में थोड़ा सा देसी घी डालकर गेहूं का आटा भी सुनहरा होने तक भून लें। ड्राई फ्रूट्स को पीसकर पाउडर बना लें। भुने हुए आटे में ये पाउडर मिक्स करें और चीनी का पाउडर (बूरा) भी मिलाएं। पंजीरी का प्रसाद बनकर तैयार हो जाएगा।

मावे की बर्फी का भोग बना सकते हैं

मावे की बर्फी

महाशिवरात्रि भोग के लिए मावे की बर्फी बनाना भी शुभ होता है। हालांकि कोशिश करें कि बाजार वाले मावे की जगह घर पर ही शुद्ध मावा तैयार करें। मावे में चीनी का पाउडर और घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट मिलाकर आप मावे की बर्फी का प्रसाद बना सकती हैं।

मखाने की खीर बनाने का परफेक्ट तरीका

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को सफेद चीजों का भोग लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में मखाने की खीर एक परफेक्ट ऑप्शन है। बनाने के लिए थोड़े से देसी घी में मखाने रोस्ट कर लें। इसके बाद थोड़े से काजू-बादाम भी घी में भून लें। अब थोड़े से मखाने अलग निकाल कर रख लें। बाकी कुछ मखाने और काजू-बादाम पीसकर एक पाउडर सा तैयार कर लें। दूध में एक उबाल आ जाए तो उसमें ये पाउडर मिलाएं, रंगत के लिए केसर, खुशबू के लिए इलायची भी डालें। ऊपर से कुछ साबुत मखाने एड करें, कटे हुए बादाम काजू और पिस्ता डालकर खीर को सजा लें।

सूजी का हलवा बनाकर तैयार करें

सूजी का हलवा

सूजी के हलवे का भोग लगाना भी काफी शुभ होता है। बनाने के लिए देशी घी में थोड़े से ड्राई फ्रूट्स भूनकर रख लें। इसके बाद थोड़ा सा ज्यादा घी लें और उसमें सूजी को सुनहरा होने तक भून लें। हलवे के लिए अलग से चाशनी बनाएं। इसके लिए पानी में चीनी, केसर के धागे और इलायची पाउडर डालकर पका लें, जबतक चीनी अच्छे से पिघल न जाए। फिर इस चाशनी को हलवे में धीरे-धीरे एड करें। हलवे को थोड़ी देर पकाएं, ऊपर से ड्राई फ्रूट्स एड करें और एक चम्मच देसी भी डालें। हलवा तैयार है।

नारियल के लड्डू

नारियल के लड्डू

सफेद मिठाई भगवान शिव को बेहद प्रिय है। ऐसे में आप नारियल की बर्फी का प्रसाद बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक पैन में देसी घी गर्म करें, उसमें नारियल का बुरादा 3-4 मिनट के लिए भून लें। अब इसमें दूध डालें और तब तक कुक करें, जब तक नारियल सारा दूध सोख ना ले। फिर इसमें चीनी एड करें और कुछ देर के लिए और पका लें। इस मिक्सचर को ठंडा होने दें, फिर इसके लड्डू बनाकर तैयार कर लें। ऊपर से थोड़ा सा नारियल का बुरादा भी लगा लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।