कैसे जानें गैस खत्म होने वाली है? 10 सेकेंड की ट्रिक से तुरंत करें पता, नहीं होगी किल्लत!

Mar 26, 2026 02:59 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

खाना बनाते हुए ही सिलेंडर अचानक से जवाब दे दे और दूसरा सिलेंडर भी उपलब्ध ना हो। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि काश पहले से ही पता होता कि कितनी गैस बची है। इस वायरल हैक से आप मिनटों में पता कर पाएंगे कि सिलेंडर में कम गैस है या फिर पर्याप्त है।

कैसे जानें गैस खत्म होने वाली है? 10 सेकेंड की ट्रिक से तुरंत करें पता, नहीं होगी किल्लत!

अपने रोजमर्रा के खानपान के लिए हम गैस सिलेंडर पर कितना निर्भर हैं, ये तभी पता चलता है जब अचानक से गैस खत्म हो जाए। खासकर तब जब खाना बनाते हुए ही सिलेंडर अचानक से जवाब दे दे और दूसरा सिलेंडर भी उपलब्ध ना हो। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि काश पहले से ही पता होता कि कितनी गैस बची है। अब कुछ लोग सिलेंडर को उठाकर या हिलाकर चेक तो जरूर करते हैं, लेकिन इससे सिर्फ मोटा-मोटा अंदाजा ही लगता है। सिलेंडर में वाकई कितनी गैस बची है, इसे चेक करने का तरीका जरा दूसरा है और यकीन मानिए बहुत ही सिंपल भी है। इस वायरल हैक से आप मिनटों में पता कर पाएंगे कि सिलेंडर में कम गैस है या फिर पर्याप्त है।

सिलेंडर में कितनी गैस बची है, इस हैक से पता करें

सिलेंडर में कितनी गैस बची है इसे चेक करने के लिए आमतौर पर लोग सिलेंडर को हाथ में उठाकर चेक करते हैं। हालांकि इससे उतना सही अंदाजा नहीं लग पाता कि गैस आखिर कितनी बची है। इसी से जुड़ा एक हैक इंस्टाग्राम पर दीप्ति कपूर ने शेयर किया है, जिससे आप ठीक-ठाक अंदाजा लगा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी उपकरण की जरूरत नहीं है, बस गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि आपको क्या करना है।

  • सबसे पहले एक जग में गर्म पानी लें। पानी इतना गर्म तो होना ही चाहिए कि सिलेंडर की सतह पर इसके तापमान को महसूस किया जा सके। अब इस पानी को सिलेंडर पर ऊपर से नीचे की तरफ डालें ताकि सिलेंडर का एक हिस्सा पूरी तरह भीग जाए।
  • इसके बाद आपको 5-10 सेकंड का इंतजार करना है ताकि पानी की गर्माहट को सिलेंडर पर महसूस किया जा सके।
  • अब सिलेंडर को छू कर चेक करना है। जिस-जिस हिस्से में आपको सिलेंडर गर्म महसूस हो रहा है, वहां गैस मौजूद नहीं है। यानी सिलेंडर का वो हिस्सा खाली है। वहीं सिलेंडर का जो हिस्सा ठंडा महसूस हो रहा है, वहाँ LPG गैस मौजूद है। यानी आपका सिलेंडर उतना भरा हुआ है। इस सिंपल से हैक से आप एकदम सही अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके सिलेंडर में आखिर कितनी गैस बची है।

ये हैक ट्राई करती हुए बरतें ये सावधानी

सिलेंडर में गैस चेक करने के लिए ये हैक ट्राई कर रही हैं तो थोड़ी सी सावधानियां जरूर बरतें। जैसे इस दौरान पानी बहुत ज्यादा उबलता हुआ इस्तेमाल ना करें, वरना हाथ जलने का खतरा हो सकता है। साथ ही पानी डालते हुए गैस स्टोव बंद होना चाहिए और आसपास आग नहीं होनी चाहिए।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।