दाल-सब्जी में नींबू निचोड़ना क्यों है जरूरी? डायबिटीज से लेकर आयरन एब्जॉर्प्शन तक, डॉक्टर ने बताएं गजब के फायदे

Jan 16, 2026 11:05 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दालें, चना, राजमा और हरी सब्जियों में जो आयरन होता है, उसे नॉन-हीम आयरन कहा जाता है, जिसे शरीर आसानी से नहीं अवशोषित करता है। लेकिन नींबू में मौजूद विटामिन सी इस आयरन को ऐसे रूप में बदल देता है, जिसे शरीर जल्दी और बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है।

दाल-सब्जी में नींबू निचोड़ना क्यों है जरूरी? डायबिटीज से लेकर आयरन एब्जॉर्प्शन तक, डॉक्टर ने बताएं गजब के फायदे

भारतीय परिवारों में कई जगह दाल, राजमा, चना जैसी चीजों को खाने से पहले ऊपर से नींबू जरूर निचोड़ा जाता है। कुछ लोग ऐसा सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं असल में ऐसा करने के सेहत से जुड़े कई फायदे भी होते हैं, जिनके बारे में कम लोगों को ही पता होता है। बता दें, नींबू का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मौजूद विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण (absorption) को बेहतर बनाता है। दालें, चना, राजमा और हरी सब्जियों में जो आयरन होता है, उसे नॉन-हीम आयरन कहा जाता है, जिसे शरीर आसानी से नहीं अवशोषित करता है। लेकिन नींबू में मौजूद विटामिन सी इस आयरन को ऐसे रूप में बदल देता है, जिसे शरीर जल्दी और बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है। यही वजह है कि शाकाहारी लोगों, महिलाओं और उन लोगों के लिए नींबू खासतौर पर फायदेमंद है, जिन्हें आयरन की कमी या एनीमिया की समस्या रहती है।

दाल-सब्जी के ऊपर नींबू निचोड़कर खाने के फायदे

बेहतर पाचन- नींबू पाचन को बेहतर बनाता है। इसकी हल्की खटास पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करती है, जिससे खाना अच्छे से पचता है। खासकर चना, राजमा या ज्यादा फाइबर और प्रोटीन वाले खाने के बाद जो पेट भारी लगता है या गैस-ब्लोटिंग होती है, उसमें नींबू मददगार साबित हो सकता है।

डायबिटीज कंट्रोल- ब्लड शुगर कंट्रोल में भी नींबू की भूमिका अहम होती है। जब खाने में नींबू जैसी खट्टी चीजें शामिल होती हैं, तो कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचता है। इससे खाना खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। यह आदत डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

सोडियम इनटेक कम- नींबू खाने का स्वाद अपने आप बढ़ा देता है। जब स्वाद अच्छा लगता है, तो ज्यादा नमक डालने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे रोज का सोडियम इनटेक कम होता है, जो दिल और ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा होता है।

बेहतर इम्यूनिटी- नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को सपोर्ट करते हैं और शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं। ध्यान रखें कि नींबू हमेशा खाना पकने के बाद, ऊपर से निचोड़ें, ताकि इसके पोषक तत्व गर्मी से नष्ट न हों।

सलाह- भोजन के ऊपर नींबू निचोड़कर खाने से सेहत को भले ही आयरन एब्जॉर्प्शन से लेकर पाचन, ब्लड शुगर और दिल की सेहत तक से जुड़े कई फायदे मिलते हों, बावजूद इसके नींबू का सेवन संतुलन मात्रा में ही करना चाहिए। नींबू का अधिक सेवन कुछ लोगों के लिए एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है या फिर दांतों की इनेमल पर बुरा असर डाल सकता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;