बाजार से धनिया खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, डंठल से उगाने के लिए फॉलो करें प्रीति का नुस्खा

Jan 08, 2026 07:09 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tips to grow coriander leaves from stalk : प्रीति पटेल के इस हैक की मदद से आपको बाजार से बार-बार धनिया खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बड़ी आसानी से खरीदे हुए धनिए की डंठल से ही सिर्फ 3 दिनों के भीतर धनिया की नई और ताजी पत्तियां उगा सकते हैं।

बाजार से धनिया खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, डंठल से उगाने के लिए फॉलो करें प्रीति का नुस्खा

भारतीय भोजन में स्वाद और खुशबू जोड़ने की पहली जिम्मेदारी धनिया पत्ती के पास होती है। चटनी से लेकर सब्जी को गार्निश करने तक के लिए घर की महिलाएं धनिया का इस्तेमाल करती हैं। लगभग हर सब्जी में यूज होने वाली धनिया पत्ती से महिलाओं को एक खास शिकायत हमेशा बनी रहती है, जो है इसका जल्दी खराब होना। बाजार से बड़े चाव से खरीदा हुआ धनिया कुछ ही दिनों में या तो मुरझा जाता है या फिर गलकर सड़ने लगता है। ऐसे में हर बार सब्जी में स्वाद और खुशबू जोड़ने के लिए धनिया पत्ती खरीदने के लिए बाजार दौड़ना बेहद थकाऊ और बोरिंग काम लग सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से आए दिन परेशान रहती हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल प्रीति पटेल नाम की एक कंटेंट क्रिएटर का वायरल हैक आपकी परेशानी को दूर कर सकता है। प्रीति पटेल के इस हैक की मदद से आपको बाजार से बार-बार धनिया खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बड़ी आसानी से खरीदे हुए धनिए की डंठल से ही सिर्फ 3 दिनों के भीतर धनिया की नई और ताजी पत्तियां उगा सकते हैं। यह तरीका न सिर्फ आपके पैसे बचाएगा, बल्कि आपको घर बैठे ऑर्गेनिक खुशबूदार धनिया भी देगा।

धनिया की डंठल से धनिया पत्ती उगाने का वायरल हैक

1. सही डंठल का चुनाव- इस हैक को फॉलो करने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें कि जब कभी आप बाजार से धनिया लाएं, तो वह हिस्सा चुनें जिसकी जड़ें भी साथ हों। अगर जड़ें नहीं भी हैं, तो मोटी और सख्त डंठल वाला हिस्सा चुनें। ऊपर की कोमल पत्तियां इस्तेमाल कर लें और नीचे के 2-3 इंच के डंठल को बचा लें।

2. पानी का जादू- अब एक कांच का गिलास लेकर उसमें थोड़ा सा साफ पानी भर लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि पानी सिर्फ डंठल के निचले हिस्से को छूए, पत्तियां पानी में नहीं डूबनी चाहिए वरना वे जल्दी सड़ सकती हैं।

3. धूप और जगह- इस गिलास को रसोई की ऐसी खिड़की के पास रखें जहां धूप छनकर आती हो। सीधी तेज धूप में धनिया की डंठल रखने से वह सूख सकते हैं। 24 घंटे के अंदर ही आप देखेंगे कि डंठल फिर से खड़े और ताजे दिखने लगे हैं।

4. पानी बदलना है जरूरी- हर दूसरे दिन गिलास का पानी जरूर बदलें। ऐसा करने से धनिया की डंठल में फंगस नहीं लगेगी और जड़ों को बढ़ने के लिए ताजा ऑक्सीजन मिलेगी। तीसरे दिन आपको डंठल के बीच में से छोटी-छोटी हरी पत्तियां निकलती हुई नजर आने लगेंगी।

5. मिट्टी में शिफ्ट करें- 3-4 दिन बाद जब धनिया की डंठल की जड़ें थोड़ी बड़ी हो जाएं, तो आप इन्हें किसी छोटे गमले में लगा सकते हैं। इससे आपको लंबे समय तक धनिया मिलता रहेगा।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाknow how to grow coriander leaves from stalk follow preeti viral hack
;;;