Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाknow 5 smart ways to do mopping to home cleaning without using water pani ke bina safai karne ke tarike
पोंछा लगाने से घर चमकाने तक के लिए, ये हैं बिना पानी के सफाई करने के 5 स्मार्ट तरीके

पोंछा लगाने से घर चमकाने तक के लिए, ये हैं बिना पानी के सफाई करने के 5 स्मार्ट तरीके

संक्षेप:

पानी के गीले पोंछे अब बीते दिनों की बात हो चुके हैं। आज के जमाने में आप अपने घर को पानी को हाथ लगाए बिना भी साफ, चमकदार और बैक्टीरिया फ्री रख सकते हैं। जी हां, 'वॉटरलेस क्लीनिंग' घर के कोनों को बिना चिपचिपाहट के एक नई ताजगी के साथ चमक भी देता है। आइए जानते हैं कैसे।

Jan 15, 2026 12:38 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बात जब घर की सफाई की होती है तो बिना पानी, उसकी कल्पना करना तक मुश्किल होने लगता है। आमतौर पर घर की सफाई का मतलब बाल्टियां भर-भरकर पानी और गीले पोंछे की मशक्कत समझा जाता है। गीला पोंछा कई बार नमी और सीलन छोड़ देता है जो बैक्टीरिया को पनपने का मौका देते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं, घर की सफाई और फर्श चमकाने के लिए लगाए जाने वाले पानी के गीले पोंछे अब बीते दिनों की बात हो चुके हैं। आज के जमाने में आप अपने घर को पानी को हाथ लगाए बिना भी साफ, चमकदार और बैक्टीरिया फ्री रख सकते हैं। जी हां, 'वॉटरलेस क्लीनिंग' घर के कोनों को बिना चिपचिपाहट के एक नई ताजगी के साथ चमक भी देता है। आइए जानते हैं कैसे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. माइक्रोफाइबर मैजिक

पानी के बिना सफाई करना चाहती हैं तो माइक्रोफाइबर क्लॉथ सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। इसके रेशे धूल के कणों को सोख लेते हैं, जबकि साधारण कपड़ा उसे सिर्फ फैलाता है। इसका यूज करने के लिए सूखे माइक्रोफाइबर मोप से फर्श को पोंछें। यह बालों, पालतू जानवरों के रोएं और बारीक धूल को चुंबक की तरह खींचकर घर को साफ रखने में मदद करता है।

2. वैक्यूम क्लीनिंग

अगर आप पानी का इस्तेमाल किए बिना घर को साफ रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक अच्छी क्वालिटी के वैक्यूम क्लीनर पर एक बार निवेश कर लीजिए। यह घर के हर कोनों और दरारों में छिपी धूल को निकालकर घर को साफ रखता है। जबकि गीला पोंछा अक्सर कीचड़ करके घर को और ज्यादा गंदा कर देता है।

3. 'ड्राई मोप'

बाजार में ऐसे मोप आते हैं जिनमें एक छोटा सा स्प्रे कंटेनर लगा होता है। इसमें पानी की जगह क्लीनिंग लिक्विड या रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल करें। यह तुरंत सूख जाता है और फर्श पर पानी के निशान नहीं छोड़ता।

4. बेकिंग सोडा (कार्पेट साफ करने के लिए)

अगर आपके घर में कालीन बिछा हुआ हैं, तो उसे साफ करने के लिए धोने की जरूरत नहीं है ना ही ड्राई क्लीन पर पैसे खराब करने की जरूरत है। आप कालीन को बिना पानी के साफ करने के लिए उस पर बेकिंग सोडा छिड़ककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय बाद वैक्यूम की मदद से कालीन साफ कर लें। यह बदबू और धूल दोनों को खत्म कर देता है।

5. रबिंग अल्कोहल (शीशों और टाइल्स साफ करने के लिए)

एक स्प्रे बोतल में थोड़ा सा सिरका या रबिंग अल्कोहल भरकर घर की टाइल्स या शीशों पर छिड़ककर किसी पुराने अखबार या सूखे कपड़े से पोंछ दें। यह बिना पानी के दाग हटाकर कीटाणुओं का भी सफाया करेगा।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।