गोभी का पराठा पानी छोड़कर फट जाता है तो इस ट्रिक को फौरन नोट कर लें

गोभी का पराठा पानी छोड़कर फट जाता है तो इस ट्रिक को फौरन नोट कर लें

संक्षेप:

Kitchen Tricks to make gobhi paratha: सर्दियों की दस्तक के साथ ही घरवाले गोभी के पराठे की फरमाइश कर देते  हैं तो ये आपके लिए किसी नाइटमेयर की तरह है। तो जान लें स्टफिंग के पानी छोड़े बगैर, बिना फटे गोभी के पराठे बनाने की बिल्कुल आसान सी ट्रिक।

Oct 30, 2025 11:51 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

सर्दियों की दस्तक के साथ ही मार्केट में ताजी गोभियों की भरमार हो जाएगी। और, साथ ही घरों मे ज्यादातर लोगों की डिमांड गोभी के पराठे की होगी। पर, गोभी का पराठा बनाना किसी जंग के जैसे लगता है क्योंकि ताजी गोभी तेजी से पानी छोड़ती है। इसे कितना भी देर रखकर निचोड़ दिया जाए। जब मसाले मिलाकर बेलने का समय आता है तो फिर से ये पानी छोड़ने लगती है और सारा पराठा फंट जाता है। अगर आपके साथ भी अक्सर यहीं दिक्कत होती है और गोभी का पराठा किसी नाइटमेयर के जैसे नजर आता है। तो इस शेफ की बताई ट्रिक को जरूर नोट कर लें। जिससे गोभी के एक भी पराठे ना पानी छोड़ेंगे और ना ही फटेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गोभी का पराठा बनाने की मास्टर ट्रिक

इंस्टाग्राम पर फूड रेसिपी के चैनल सुखी प्यार की पर गोभी का पराठा बनाने की ये ट्रिक शेयर की गई है। जिसे आप भी फॉलो करके पतले, महीन और बिना फटे सुंदर गोभी के पराठे बनाकर तैयार कर सकते हैं। जान लें कमाल की ट्रिक।

गोभी का पराठा बिना फटे बनाने की आसान ट्रिक्स

1) सबसे पहले गोभी के पराठे बनाने के लिए जो आटा गूंथे उसमे एक चौथाई हिस्सा मैदा का मिला दें। इससे आटे को स्ट्रेंथ और इलास्टिसिटी मिलेगी। जिससे पराठे आसानी से नहीं टूटेंगे।

2) इसके साथ ही आटे को बिल्कुल नर्म और मुलायम गूंथे। कड़ा आटा होगा तो गोभी की स्टफिंग आसानी से बाहर निकल जाएगी।

3) गोभी को घिसने के बाद पानी डालकर रख दें। करीब आधे घंटे बाद जब गोभी पानी छोड़ दें तो इसे कपड़े में डालकर अच्छी तरह से निचोड़ दें।

4) गोभी को निचोड़ने के बाद जब उसमे सारे मसाले मिला रहे हों तो साथ में एक चम्मच सूजी के डाल दें। ऐसा करने से सूजी गोभी में मौजूद सारे मॉइश्चर को सोख लेगी। जिससे पराठे बनाते वक्त गोभी की स्टफिंग पानी नहीं छोड़ेगी और पराठे फटेंगे नहीं।

5) जब आटे की लोई में गोभी की स्टफिंग को फिल करें और ऊपर से थोड़ा सा सूखा आटा स्टफिंग पर डाल दें। जिससे कि एक्सेस वाटर अब्जॉर्ब हो जाए और पराठे बेलते वक्त गोभी की स्टफिंग बाहर ना आने लगे।

तो अगली बार जब भी गोभी का पराठा बनाएं तो इस खास रेसिपी को जरूर नोट कर लें। जिससे कि सर्दियों में सारे पराठे मजेदार बने और ज्यादा समय बनाने में ना लगे।

read moreये भी पढ़ें:
रसोई में कुकिंग के वक्त विनेगर और पानी का घोल रखने से क्या होता है?
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।