सर्दियों में मिल रही ब्रोकली को सालभर के लिए कर लें स्टोर, प्रियंका ने शेयर किया हैक

Feb 06, 2026 10:36 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

How to store broccoli in freezer: ब्रोकली को पूरे सालभर खाने के लिए रखना चाहते हैं तो आसान तरीके से उसे स्टोर करना सीख लें। जिसकी मदद से सारी ब्रोकली ताजी, हरी और खाने में भी बिल्कुल फ्रेश बनी रहेंगी।

सर्दियों में मिल रही ब्रोकली को सालभर के लिए कर लें स्टोर, प्रियंका ने शेयर किया हैक

सर्दियों के मौसम में ढेर सारी सब्जियां मिलती है। ताजी हरी सब्जियों को देखकर लगता है कि कितना खरीद लें। वहीं जब सीजन चला जाता है तो फ्रेश सब्जियों का मिलना भी मुश्किल हो जाता है। यहीं हाल ब्रोकली का भी होता है। सर्दियों में भर-भरकर मिलने वाली ये सब्जी मौसम गर्म होते ही मार्केट से गायब हो जाती है। या फिर बहुत कम मात्रा में ऊंचे दामों में और पीली सी फीकी मिलती है। लेकिन आप इस हैक को ट्राई कर पूरे साल हरी-भरी ब्रोकली खा सकती हैं। फूड व्लॉगर प्रियंका ने वीडियो शेयर कर बताा है कि कैसे आप ब्रोकली को पूरे एक साल के लिए फ्रीजर में स्टोर कर सकती हैं।

ब्रोकली को फ्रीजर में सालभर के लिए स्टोर करने का तरीका

  • ब्रोकली को सालभर के लिए फ्रीजर में स्टोर करना है तो सबसे पहले अच्छी और फ्रेश ब्रोकली को लाकर धो लें।
  • फिर इन्हें एक समान आकार में काट लें या सारे फूलों को अलग कर लें।
  • बस इन सारे फूलों को पानी गुनगुना कर उसमे पांच मिनट के लिए डुबो दें। जिससे कि ब्रोकली में मौजूद किसी भी तरह के कीड़े हो तो निकल जाएं।
  • अब पानी को गर्म करें और उसमे नमक मिलाएं। इस पानी में ब्रोकली को पांच मिनट के लिए डालकर ब्लांच करें।
  • फिर किसी बड़े बर्तन में बर्फ वाला पानी लें।
  • ब्लांच हो रहीं ब्रोकली को निकालकर सीधे बर्फ वाले पानी में डाल दें। जिससे कि ब्रोकली की गर्माहट रुक जाए और उनका कुकिंग प्रोसेस भी रुक जाए।
  • अब बर्फ के पानी से सारी ब्रोकली को निकालकर किसी साफ कपड़े पर फैलाकर डेढ़ से दो घंटा तक सुखाएं। जब ये अच्छी तरह से सूख जाएं।
  • तो सारी ब्रोकली को किसी बड़ी सी ट्रे में एक-एक कर रखें। ध्यान रहे कि ब्रोकली की लेयर सिंगल हो और एक के ऊपर एक ना रखी हो।

  • इस ब्रोकली की ट्रे को फ्रीजर में डालकर चार घंटे के लिए छोड़ दें। जब ये बिल्कुल बर्फ से कोट हो जाए और कड़क हो जाएं तो इन्हें फिर से निकालकर किसी जिप लॉक बैग में भरकर फ्रीजर में स्टोर कर लें। ये ब्रोकली पूरे सालभर के लिए आराम से यूज में लाई जा सकेगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।