पालक और मटर के कलर को बचाना है तो पकने के साथ ही डाल दें ये चीज
Cooking Tips: पालक और मटर को पकाने के बाद अक्सर उसका हरा रंग खत्म हो जाता है और वो पीला सा दिखने लगता है। पालक और मटर के हरे रंग को बचाना है तो पकते वक्त ये छोटा सा काम करें। बिल्कुल फ्रेश ग्रीन कलर बरकरार रहेगा।

रेस्टोरेंट में जब भी पालक पनीर या मटर पुलाव खाएं तो मटर, पालक का ग्रीन कलर बिल्कुल फ्रेश नजर आता है। जबकि घर में मटर पकने के बाद पीली दिखने लगती है तो वहीं पालक का कलर भी बिल्कुल फीका पड़ जाता है और हरा रंग चला जाता है। जिसकी वजह से सब्जी बनानी हो या फिर पूड़ी वो बिल्कुल भी अच्छी नहीं दिखती। पकने के बाद इन सब्जियों हरा रंग खो ना जाए इसके लिए बहुत छोटी-छोटी कुकिंग टिप्स हैं। जिन्हें जानकर आप भी हमेशा रेस्टोरेंट जैसे दिखने वाले पालक पनीर और मटर पुलाव तैयार कर पाएंगी। जान लें मटर और पालक के हरेपन को बचाने के लिए क्या करें।
मटर पकने के बाद भी हरी दिखेगी
अगर आपके पुलाव में डली मटर पकने के बाद पीले रंग की दिखने लगती है और आप चाहती हैं कि वो बिल्कुल फ्रेश हरी दिखे तो बस इस टिप्स को फॉलो करें। शेफ पंकज भदौरिया बताती है कि मटर वाले पुलाव बनाते वक्त कच्ची मटर को पुलाव पकाने के बाद फ्राई करके डालें। ऐसा करने से मटर का हरापन बरकरार रहेगा और आपके खिले-खिले पुलाव में दिखने वाले मटर बिल्कुल ग्रीन कलर के दिखेंगे।
पालक का हरापन कैसे बनाए रखें
पालक पकने के बाद हरे रंग की नहीं दिखती। ऐसे में कोई भी सब्जी या पूड़ी बनाई जाए तो उसका कलर फीका दिखता है। पालक के हरे रंग को बरकरार रखने के लिए सिंपल सी दो टिप्स फॉलो की जा सकती है।
- जब भी पालक को पका रहे हों तो उसमे आधा या एक चम्मच चीनी डाल दें। जैसे पालक का साग बनाना है और उसका रंग बरकरार रखना है तो थोड़ी सी चीनी डाल दें। चीनी पालक के हरे रंग को बनाकर रखने में मदद करेगी। साथ ही स्वाद भी बढ़ जाएगा।
- वहीं, जब भी पालक को पकाना हो तो ध्यान में रखे पालक को पकाने के फौरन बाद बर्फ वाले पानी में डाल दें। ऐसा करने से पालक की कुकिंग स्टॉप हो जाती है और उसका रंग फीका नहीं पड़ता वैसे ही फ्रेश नजर आता रहता है। जिससे पालक पनीर से लेकर हरा साग और रायता भी बिल्कुल फ्रेश ग्रीन कलर का नजर आएगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




