कसूरी मेथी खरीदने के लिए पैसे ना खर्च करें, इस तरह सर्दियों में ही बनाकर पूरे साल के लिए रख लें
Kasoori methi at home: बाजार से पैकेट में मिलने वाली कसूरी मेथी पर पैसे खर्च ना करें। सर्दियों में मिल रही हरी ताजी मेथी को इस तरह से कसूरी मेथी बनाकर रख लें। पूरे साल ये मेथी चलेगी और आपके पैसे भी बचेंगे।

कसूरी मेथी का स्वाद और महक दोनों ही लाजवाब लगता है। काफी सारे लोग इसका इस्तेमाल परांठों से लेकर सब्जियों, दालों में स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। कसूरी मेथी का इस्तेमाल पूरे साल होता है। इसीलिए पैकेट-पैकेट खरीदने पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन आप पूरे साल की कसूरी मेथी को घर में बहुत ही सिंपल तरीके से बनाकर रख सकती हैं। जिससे आपके कीमती पैसे भी बचेंगे और सर्दियो में मिलने वाली ढेर सारी हरी मेथी को इस्तेमाल करने का सही तरीका भी मिल जाएगा।
घर में कसूरी मेथी बनाने करने का तरीका
- सबसे पहले हरी मेथी को फ्रेश खरीदकर घर ले आएं।
- फिर इन मेथी से बड़ी और कड़क डंठल को छांटकर अलग कर दें।
- बस पत्तियों को छांटे और अगर कुछ डंठल छोटी और सॉफ्ट हैं उन्हें भी साथ में लें। इन सबको अच्छी तरह छांटकर रख लें।
- फिर कम से कम तीन से चार पानी से अच्छी तरह धोकर सारी धूल-मिट्टी और गंदगी को निकाल दें।
- अब इन सारी मेथी की पत्तियों को किसी पुराने तौलिया या अखबार पर फैलाकर रख दें। ध्यान रहे कागज पर फैलाते समय मेथी की पत्तियां एक के ऊपर एक ना रहे। ऐसा करने से मेथी के पत्ते सड़ सकते हैं।
- साथ ही इन पत्तियों को सुखाने के लिए छाया में रखें। धूप में अगर सुखाने के लिए रख दिया जाएगा तो मेथी की महक खत्म हो जाएगी।
- तीन से चार दिन में मेथी की पत्तियां अच्छी तरह से सूख जाएंगी।
- अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो मेथियों को माइक्रोवेव में भी सुखा सकती हैं।
- सुखाने के लिए माइक्रोवेव की प्लेट पर सारी पत्तियों को फैला दें। फिर 30 सेकेंड के लिए रखें।
- फिर सारी मेथी को पलटकर एक बार फिर 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में सुखाएं।
- अब ये मेथी अच्छी तरह से ड्राई हो चुकी हैं। लेकिन इन मेथियों को बिल्कुल क्रश करने लायक बनाने के लिए एक बार फिर मेथी को माइक्रोवेव की प्लेट में वन मिनट के लिए रख दें। बस तैयार है क्रिस्पी और सुंगध से भरी कसूरी मेथी बनाने की ट्रिक को जान लें। इस तरह से कसूरी मेथी बनाकर रख लेंगी तो आपको पूरे साल ये काम आएगी।
- हालांकि ध्यान रहे कि इन ड्राई मेथी को एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


