मार्केट में ₹1000 किलो मिलते हैं खरबूजे के बीज, मिनटों में साफ करने की ये 1 ट्रिक सीख लें
खरबूजे के बीज छीलने में बड़ा टाइम लेते हैं, इसलिए कई लोग इन्हें कचड़े में फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे फटाफट से ये साफ हो जाएंगे। फिर आप इन्हें स्नैक्स के तौर पर या रेसिपीज के डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

खरबूजे के बीज अक्सर हम फेंक देते हैं, जबकि ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और मार्केट में बहुत महंगे दाम में मिलते हैं। अगर इन्हें सही तरीके से साफ कर के छील लिया जाए, तो आप इन्हें स्नैक्स की तरह खा सकते हैं या कई रेसिपीज में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि खरबूजे का बीज साफ करना और छीलना मुश्किल काम है, इसी वजह से वो इसे फेंक देते हैं। लेकिन अगर आपको सही तरीका पता हो तो यह काम बहुत आसान होता है। थोड़ी सी मेहनत और सही पप्रॉसेस अपनाकर आप घर पर ही साफ, सूखे और छिले हुए खरबूजे के बीज पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे -
बीजों को अलग कर के भिगो दें
सबसे पहले खरबूजे को काटकर उसके बीज गूदे के साथ एक बर्तन में निकाल लें। अब इन बीजों को पानी में डालकर करीब 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखें। ऐसा करने से बीजों के ऊपर लगा गूदा नरम हो जाता है और उसे हटाना आसान हो जाता है। इस स्टेप को ध्यान से करें क्योंकि इसके बाद बीज साफ करना बहुत आसान हो जाएगा।
गूदे को अलग करना
बीजों को 15 मिनट भिगोने के बाद अब उसी पानी में हाथ या व्हिस्कर की मदद से बीजों को अच्छे से मथें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि बीज ऊपर की तरफ तैरने लगेंगे और गूदा नीचे बैठने लगेगा। यह तरीका बहुत आसान और असरदार है। इससे बीजों से गूदा बिना ज्यादा मेहनत के अलग हो जाता है।
बीजों को छानना और धोना
गूदे को अलग करने के बाद अब एक मोटी जाली वाली छलनी लें और बीजों को छान लें। छानने के बाद साफ पानी से 1-2 बार बीजों को धो लें ताकि बचा हुआ गूदा भी पूरी तरह निकल जाए। इस स्टेप के बाद आपके बीज काफी हद तक साफ हो जाएंगे।
बीजों को अच्छी तरह सुखाना
अब साफ किए गए बीजों को एक साफ कपड़े या प्लेट पर फैलाकर धूप में सुखाएं। इन्हें 1 से 2 दिन तक अच्छी धूप में रखें ताकि ये पूरी तरह सूख जाएं। ध्यान रखें कि बीजों में नमी बिल्कुल ना रहे, क्योंकि सूखे बीज ही आसानी से छिलते हैं।
बीज छीलने का आसान तरीका
जब बीज पूरी तरह सूख जाएं तो उन्हें छीलना बहुत आसान हो जाता है। आप सूखे बीजों को मिक्सी में डालकर सबसे धीमी स्पीड पर सिर्फ एक या दो सेकंड के लिए चला सकते हैं। इससे बीजों का छिलका हल्का टूट जाएगा और आप हाथों से आसानी से गिरी अलग कर पाएंगे। अगर आप मिक्सी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो बीजों को एक कपड़े पर फैलाकर बेलन से हल्का दबा सकते हैं। इससे भी छिलका टूट जाता है और अंदर की गिरी आसानी से अलग हो जाती है। इसके अलावा एक और आसान तरीका यह है कि बीजों को तवे पर हल्का सा सेक लें। हल्का गर्म होने के बाद छिलका ढीला पड़ जाता है और निकालना आसान हो जाता है।
(Images Credit- Pinterest)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


