बरसात में अदरक सड़ जाती है तो 1 तरीके से करें स्टोर, हर दिन चाय में मिलेगा परफेक्ट टेस्ट
बारिश के दिनों में अदरक अक्सर सड़ जाती है। बाहर रखें तो सफेद फफंदी जम जाती है। वहीं फ्रिज में रख दें तो अंदर से हरी होकर इसका टेस्ट बिगड़ जाता है। ऐसे में ये एक स्मार्ट तरीका आपको हर दिन चाय में देगा परफेक्ट टेस्ट।
चाय में अदरक का टेस्ट काफी सारे लोगों की पहली पसंद होती है। लेकिन चाय बनाने के लिए हर दिन अदरक कूटनी पड़ती है। और, सुबह-सुबह अदरक कूटने की आवाज कई सारे लोगों की नींद डिस्टर्ब कर देती है। वहीं बारिश के दिनों में तो ये समस्या और भी बढ़ जाती है क्योंकि अदरक अक्सर सड़ जाती है। जिसकी वजह से चाय का स्वाद फीका ही रह जाता है। अगर आपके घर में भी अक्सर यहीं समस्या रहती है तो अदरक को स्मार्ट तरीके से स्टोर करने का हैक सीख लें। ये हैक दो तरह की समस्या को हल कर देगी। पहली आपको हर दिन सुबह उठकर अदरक नहीं कूटनी पड़ेगी और दूसरी बारिश में जल्दी अदरक सड़ जाती है। तो एक हैक से आप दो काम को आसान बना सकते हैं। जानें कैसे करें चाय के लिए अदरक को स्टोर।
चाय के लिए अदरक स्टोर करने का सबसे आसान हैक
अगर आपको चाय के लिए घर में सबसे ज्यादा अदरक की जरूरत पड़ती है क्योंकि घर वाले बिना अदरक की चाय नहीं पीते तो ये हैक आपके बड़े काम आने वाला है। बस सिंपल स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले मार्केट से अच्छी क्वालिटी की अदरक को खरीद लाएं। जितनी ज्यादा सूखी, बड़ी और बड़ी गांठ होगी ये उतना ज्यादा अच्छी रहेगी।
- इस तरह की अदरक में खराब होने के कम चांस रहते हैं। अब सारी अदरक को मार्केट से लाने के फौरन बाद ही स्टोर करने के प्रोसेस को पूरा करें। क्योंकि जब आप इन अदरक को घर में लाने के बाद एक दो दिन रख देते हैं तो ये और भी ज्यादा बासी हो जाती है और इनके खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं।
- तो मार्केट से जैसे ही अदरक खरीदकर लाएं उसे पानी में डालकर अच्छी तरह से भिगो दें और हाथों से रगड़-रगड़ कर साफ करें। अदरक के ऊपर काफी सारी मिट्टी लगी होती है क्योंकि ये एक तरह की जड़ होती है इसलिए ऊपर की मिट्टी को साफ करना सबसे ज्यादा जरूरी है। तो इस प्रोसेस को जरूर पूरा करें।
- फिर अच्छी तरह से सारी अदरक को सूखे कपड़े से पोंछ लें। जिससे कि पानी सूख जाएं।
- अब अदरक के थोड़े छोटे टुकड़े कर लें और इन्हें चॉपर में डालकर चला लें।
- अगर आपके पास चॉपर नहीं है तो मिक्सी के जार में छोटे टुकड़े करके डालें और पल्स मोड पर चलाएं। जिससे कि अदरक बारीक टुकड़ों में बंट जाएं। लेकिन ध्यान रहे कि इन्हें मिक्सी के जार में पीसना नहीं है।
- और अगर आप मिक्सी में नहीं चलाना चाहती हैं तो सारे अदरक को कद्दूकस में घिस डालें। थोड़े बड़े साइज वाले साइड से घिसें जिससे अदरक के टुकड़े बिल्कुल महीन ना हो जाएं।
- महीन अदरक का टेस्ट ठीक नहीं होगा।
- बस अब घिसे हुए अदरक को किसी स्टील की थाली में फैलाकर फ्रीजर में डाल दें। जिससे ये सारा फ्रीज हो जाए। जब ये फ्रीज हो जाए तो फ्रीजर से निकालकर किसी एयर टाइट डिब्बे या एयर टाइट बैग में डालकर फ्रीजर में ही फिर से स्टोर कर दें।
- बस जब जरूरत हो तो थोड़ा सा निकालें और बाकी फ्रीजर में ही रख दें। इस तरह से आप महीनाभर तक अदरक को स्टोर करके चला सकती हैं।


