सर्दियों की सुबह किचन के काम पूरे नहीं हो पाते तो अपनाएं ये ट्रिक्स, फटाफट बनेगा ब्रेकफास्ट-लंच

सर्दियों की सुबह किचन के काम पूरे नहीं हो पाते तो अपनाएं ये ट्रिक्स, फटाफट बनेगा ब्रेकफास्ट-लंच

संक्षेप:

Kitchen Hacks: सर्दियों की मॉर्निंग काफी भागदौड़ वाली हो जाती है। अक्सर ठंड में बच्चों को स्कूल जाने और बड़ों को ऑफिस जाने में लेट हो जाता है। जिसका कारण है खाना पकने में देरी। लेकिन अगर आप थोड़ा स्मार्टली काम करेंगी तो लंच, ब्रेकफास्ट सबकुछ फटाफट बनकर तैयार हो जाएगा।

Nov 14, 2025 08:00 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

सर्दियों के दिनों में सुबह जल्दी उठने का दिल नहीं करता। लेकिन रोज का रूटीन बच्चों को स्कूल भेजना, पति को ऑफिस का लंच देना और फैमिली के लिए चाय-ब्रेकफास्ट जैसे ढेर सारे काम होते हैं। जिसे करने में अक्सर ठंड में देर हो जाती है। जिसका नतीजा कि हर किसी को लेट होती है और पूरे दिन फ्रस्टेशन बनी रहती है। अगर आप अपने सारे काम टाइम पर पूरा करना चाहती हैं। जिससे बच्चों की स्कूल बस मिस ना हो और ना ही काम पर जाने के लिए देर, तो इन सिंपल कुकिंग हैक्स को जरूर जान लें। जो आपके काम को फटाफट करने में मदद करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तैयारी पहले से करके रखें

सब्जियों की कटिंग, आटा गूंथना जैसा सारे काम रात को करके तो सभी रखते हैं। लेकिन एक मिस्टेक सर्दियों में ना करें। कटी हुई सब्जियों को फ्रिज में रखना। फ्रिज में रखने से सब्जियों का टेंपरेचर बहुत कम हो जाता है और फिर कुकिंग का टाइम बढ़ जाता है। ठंड के दिनों में आप किचन में ही सब्जियों को ढंककर रख दें। या फिर बालकनी में ओस के नीचे। जिससे कि सब्जियों का टेंपरेचर बहुत ज्यादा कम ना हो। और कुकिंग का टाइम ना बढ़े।

फ्रिज में आटा रखने का तरीका

फ्रिज में गूंथा आटा रखते समय भी ध्यान रखें। नहीं तो मॉर्निंग में वो आटा जल्दी से सॉफ्ट नहीं होता। किसी एयरटाइट प्लास्टिक कंटेनर का यूज करें और गूंथे आटे को फ्रिज के सबसे नीचे वाले हिस्से में रखें। जिससे कि ये बहुत ज्यादा ठंडक से कड़क ना हो और सुबह आसानी से सॉफ्ट हो जाएं और रोटियां काली ना बनें।

इलेक्ट्रिक केतली है सहारा

खाना पकाने के लिए गर्म पानी का यूज करें। जिससे कि गैस पर चढ़े खाने को जल्दी से पकने में मदद मिलेगी। इस काम के लिए साइड में इलेक्ट्रिक केतली में पानी गर्म करने को रखें। इसी पानी को दाल, चावल और ग्रेवी वाली सब्जी में डालें। जिससे कुकिंग का टाइम बचे।

फ्रिज से निकले सामान को नॉर्मल करने में यूज करें पानी

अगर फ्रिज में आपने गूंथा आटा रखा है या फिर प्याज, टमाटर का पेस्ट रखा है। तो इन सारी चीज को बर्तन सहित दो मिनट के लिए गर्म पानी में रख दें। जिससे कि टेंपरेचर नॉर्मल हो जाए और फिर इन्हें पकने के लिए यूज करें। इससे ये जल्दी पककर रेडी हो जाएंगे और टाइम भी बचेगा।

बर्तनों को पहले गैस पर चढ़ा दें

किसी काम को शुरू करने से पहले ही बर्तन को गैस पर रखकर गर्म करते रहें। जिससे टाइम बच जाए। उसी तरह कढ़ाही में तेल डालकर रख दें। जिससे कि तेल पूरी तरह गर्म हो जाए और तड़का लगाना आसान रहे।

कुकर का यूज करें

कुछ सब्जियों को आसानी से कुकर में बनाया जा सकता है। आप स्मार्टली कुकर में ही सब्जियों को फ्राई करके सीटी लगा दें। तो सब्जियां फटाफट बनकर तैयार हो जाएंगी और आपका काफी सारा टाइम बचेगा। रसोई में काम करते समय थोड़ा सा ट्रिक लगाकर सारे काम को फटाफट और आसानी से निपटाया जा सकता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।