फफूंदी लगा आम का अचार भी हो सकता है ठीक, अपनाएं ये 2 तरीके और लंबे समय तक करें इस्तेमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आम का अचार लगभग हर घर में बनता है और कई महीनों बाद उसमें फफूंदी दिखने लगती है। फंगस लगने पर कई लोग अचार को खराब समझकर फेंक देते हैं, लेकिन आप ये गलती न करें। अचार को सही करने के लिए 2 ट्रिक्स अपनाकर देखें।

फफूंदी लगा आम का अचार भी हो सकता है ठीक, अपनाएं ये 2 तरीके और लंबे समय तक करें इस्तेमाल

आम का अचार गर्मियों में घर-घर में हर साल बनता है और खूब मजे से खाया भी जाता है। वैसे तो आम का अचार लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है लेकिन कई बार इसमें सफेद रंग की फंगस लग जाती है, जिसे आम भाषा में फफूंदी भी कहा जाता है। ज्यादा गर्मी या फिर अचार में नमी पहुंचने पर अक्सर फंगस लग जाती है। फफूंदी लगने पर अक्सर लोग अचार को खराब समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो थोड़ा रुक जाइये। फफूंदी वाला अचार फेंकने के बजाय उसे सही करने की कोशिश कर लीजिए। आज हम आपको 2 ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आपका फफूंदी लगा आम का अचार फिर से खाने लायक हो जाएगा और सालों तक सुरक्षित बना रहेगा। तो चलिए आपको ये आसान हैक्स बताते हैं।

आम के अचार से फंगस कैसे हटाएं

सबसे पहले तो साफ और सूखा हुआ चम्मच लें, उसकी मदद से आम के अचार में जहां-जहां फंगस लगी है, उसे निकाल लें। फंगस अगर जरा सी भी दिख रही है, तो उसे भी निकाल दें। जब अचार से फंगस को पूरी तरह से निकाल लें, तब बर्नी या फिर डिब्बे को हिलाकर अचार को ऊपर-नीचे की ओर हिलाएं। हिलाने के दौरान पता चल जाएगा कि फंगस और कही तो नहीं लगा और बाकि अचार सही है या नहीं।

Mango Pickle

फफूंदी से बचाने के 2 आसान तरीके

धूप में रख दें डिब्बा

आपने बर्नी या डिब्बे, जिसमें भी अचार रखा हो, उसे करीब 5-6 घंटे के लिए धूप दिखाएं। धूप दिखाने से अचार के अंदर मौजूद नमी खत्म हो जाएगी और दोबारा फंगस लगने का खतरा नहीं रहेगा। आपको करीब 4-5 दिन लगातार धूप में डिब्बे को रखना पड़ेगा।

सरसों का तेल डालें

सरसों का तेल कढ़ाही में गरम करें और फिर हल्का ठंडा होने दें। फिर इस तेल को अचार वाले डिब्बे में डालकर हिला दें। ऐसा करने से अचार में तेल अच्छे से मिल जाएगा। साथ ही 2 चम्मच सफेद सिरका भी डालें। इससे अचार खट्टा भी बना रहेगा और दोबारा फफूंदी नहीं लगेगी।

खास टिप्स- अगर आपका अचार 2-3 साल पुराना है और उसमें फफूंदी लगी है, तो उसे आप सूंघकर महक चेक करें। अगर अजीब सी दुर्गंध आ रही है, तो अचार खाने लायक नहीं बचा है। तब ये तरीके न अपनाएं और अचार को फेंक सकते हैं। कुछ महीनों पहले बने अचार में ऐसा हुआ है, तब आप ये ट्रिक्स ट्राई करें। इन तरीकों के अलावा अचार को फंगस से बचाने के लिए प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। करीब 1-2 किलो अचार में 1-2 ग्राम प्रिजर्वेटिव मिला दें। इससे भी अचार खराब नहीं होगा और लंबे समय तक खा सकेंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।