कम खर्च, झटपट तैयार! 10 रुपये की इस चीज से घर पर बनाएं 1 लीटर लैक्टोज-फ्री दूध, जानें आसान तरीका
गाय-भैंस का पैकेट वाला दूध ज्यादातर लोग पीना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में हेल्दी और टेस्टी दूध बनाकर पिलाने का तरीका मास्टर शेफ पूनम देवनानी ने बताया है। चलिए बताते हैं कैसे उन्होंने 10 रुपये से 1 लीटर दूध बना लिया।

दूध को सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। लेकिन आजकल कई लोग लैक्टोज इन्टॉलरेंस की वजह से दूध नहीं पी पाते, जिससे उन्हें पोषण की कमी होने लगती है। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही बेहद आसान तरीके से लैक्टोज-फ्री दूध तैयार कर सकते हैं, वो भी सिर्फ 10 रुपये की एक चीज से।
खास बात ये है कि इस दूध को बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही कोई झंझट होता है। स्वाद में भी ये काफी अच्छा होता है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस खास दूध को बनाने का आसान तरीका शेयर किया है। उनका कहना है कि ये दूध हड्डियों को मजबूत बनाने, एसिडिटी कम करने और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर विकल्प हो सकता है। अब सवाल ये है कि आखिर ये दूध कैसे तैयार किया जाता है? आइए जानते हैं इसका आसान तरीका।
10 रुपये की कौन सी चीज लें?
दूध बनाने के लिए पूनम देवनानी ने रागी का इस्तेमाल किया है। जी हां, रागी अनाज की बात हम कर रहे हैं। सिर्फ 10 रुपये में आपको अच्छी मात्रा में रागी मिल जाएगी और इसी से आप दूध बना सकते हैं। सबसे पहले आपको करना ये है कि रागी को पानी से अच्छे से धोकर छन्नी से छान लेना है। अब इसे किसी कटोरे में रखकर पानी में 8-9 घंटे के लिए भिगोकर रखें।
अगला स्टेप क्या है
जब रागी अच्छे से भीग जाएगी और ये फूली-फूली दिखने लगे। तब आपको इसे मिक्सी में डालना है। अब इसमें आपको नारियल के छोटे टुकड़े या फिर हरी इलायची डालें, अब पानी डालकर मिक्सी चलाएं। फिर बंद करें और फिर थोड़ा पानी डालकर चलाएं। ऐसा करीब 2-3 बार करना है, जब तक रागी का बिल्कुल महीन पेस्ट न बन जाए।
दूध निकाल लें
जब मिक्सी में रागी अच्छे से पिस जाएगी, तब आपको छन्नी से इसका दूध छान लेना है और ऐसे में छिलका अलग हो जाएगा। फिर आप कोई कॉटन का कपड़ा लें और उससे भी दूध को छान लें। ऐसा करने से आपको पतला दूध मिलेगा। इस दूध को आप अपने हिसाब से पतला या गाढ़ा कर सकते हैं। पतला करने के लिए पानी डालेंगे और गाढ़ा करने के लिए थोड़ा पका लेंगे।
कितने दिनों तक करें स्टोर
पूनम देवनानी का कहना है कि इस दूध की शेल्फ लाइफ सिर्फ 24 अगर आपने सुबह 8 बजे दूध बनाया है, तो अगले दिन 8 बजे तक ही इसे इस्तेमाल करें। इसके बाद ये अनाज से बना दूध खराब हो जाएगा।
क्या-क्या बनाएं
पूनम देवनानी ने बताया कि इससे आप स्मूदी, चॉकलेट शेक बना सकते हैं। चाय के लिए आपको पानी में सबकुछ डालकर उबाल लेना है और फिर कप में छानना है। इसके बाद ये वाला ठंडा दूध ही मिक्स करना है। चाय के लिए ये दूध गाढ़ा बनाना पड़ेगा।
फायदेमंद
रागी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, अगर आप रागी की रोटी नहीं खा पाते हैं, तो दूध बनाकर पिएं और बच्चों को पिलाएं। इसमें कैल्शियम, आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसे आप बिना चीनी के पी सकते हैं, ऐसे में आप डायबिटीज के मरीज के लिए भी ये अच्छा है। जिम जाने वाले लोग इस दूध की स्मूदी बनाकर पीते हैं, तो ताकत आएगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


