मटके का पानी बना रहेगा फ्रिज जैसा ठंडा! पूनम देवनानी का 1 चम्मच वाला आसान हैक जरूर आजमाएं

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

गर्मी के मौसम में हर किसी को ठंडा पानी पीने की इच्छा होती है और लोगों को फ्रिज से बोतल निकालकर पीना आसान लगता है। लेकिन सेहत के लिए फिर लोग मटके का पानी पीने लगे हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं मटके में पानी ठंडा रखने का तरीका क्या है।

मटके का पानी बना रहेगा फ्रिज जैसा ठंडा! पूनम देवनानी का 1 चम्मच वाला आसान हैक जरूर आजमाएं

गर्मी तेज होते ही ज्यादातर घरों में ठंडा पानी पीना लोग शुरू कर देते हैं। वैसे तो लोगों को फ्रिज से बोतल निकालकर चिल्ड पानी पीना काफी आसान लगता है लेकिन आजकल लोग हेल्थ को लेकर सीरियस भी हैं। ऐसे में लोग फ्रिज का चिल्ड पानी पीने के बजाय पुराना देसी तरीका यानी मटके का पानी पीने लगे हैं। मटका का पानी पीने से पाचन बेहतर रहता है और गला भी खराब नहीं होता। सवाल ये है कि मटका सही तरीके से कैसे खरीदें और उसका पानी फ्रिज की तरह ठंडा कैसे रहेगा? अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो जवाब शेफ पूनम देवनानी के पास है।

पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर मटके कैसे खरीदें से लेकर उसका पानी ठंडा रखने के लिए क्या करें तक सब डिटेल में बताया है। अब इस गर्मी के सीजन में आप भी फ्रिज का पानी छोड़कर मटके का पानी पी सकते हैं और अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। चलिए बताते हैं मटके का पानी चिल्ड रखने की चम्मच वाली ट्रिक।

मटका

मटका खरीदने का सही तरीका

सबसे पहले तो मटका सही कैसे खरीदें, ये जान लीजिए। मटका खरीदना भी बड़ा काम है, कई बार चिटका या फिर छेद वाला मटका दुकानदार दे देते हैं। मटका लेते समय आपको उसे ढोलक की तरह बजाकर देखना है। जी हां, मटके में ढोलक की तरह अच्छी खन-खन वाली आवाज आए, तो समझ लीजिए ये सही है। अगर अजीब आवाज आ रही है, तो वो कही से चिटका हुआ है। ऐसा मटका न खरीदें। इसके अलावा मटके को आप गौर से देख लें, चिटका होगा तो उस पर हल्की सी धारी बनी होगी।

मटके का पानी ठंडा कैसे रखें?

मटके का पानी ठंडा रखने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। सबसे पहले तो मटके को नल के नीचे रखकर धो लें लेकिन ध्यान रखें कि मटके के अंदर हाथ नहीं डालना है। पूनम देवनानी का कहना है कि उनकी मां कहा करती थी कि मटके के अंदर हाथ डालने से वो खराब हो जाता है। अब मटके में कोई भी पानी भर दें और फिर इसे पानी से भरी बाल्टी में 24 घंटे के लिए डुबोकर रख दें। 24 घंटे बाद मटके को पानी से निकालकर वापिस नल के नीचे रखकर धुलें और फिर 1 चम्मच नमक लेना है और मटके के बाहर डालकर रगड़ दें। 1 स्पून नमक मटके के अंदर डालकर पानी भरें और हिलाकर मटके को साफ करें, फिर पानी फेंक दें। अब मटके को 2-3 बार साफ पानी से धोकर रखें, जिससे खारापन खत्म हो जाए।

पानी भरकर रखें

मटके में आरओ-फिल्टर या जो भी पानी आप पीते हैं, वो भरकर रखें। इसके बाद आपको लाल रंग का कपड़ा लेना है और मटके पर लपेट देना है। इससे क्या होगा कि बाहर की गर्मी से मटके का पानी गर्म नहीं होगा और ये ठंडा रहेगा। बस फिर जब भी आपको प्यास लगे, तब इसका ठंडा पानी निकालें और पिएं। इस ट्रिक से मटके का पानी ठंडा भी रहेगा और मीठा भी लगेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।