नींबू के छिलकों से बनाएं क्लीनर, बिना रगड़े पीली टाइल्स होंगी शीशे जैसी साफ, पूनम देवनानी ने बताई ट्रिक

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

नींबू के छिलके अक्सर लोग फेंक देते हैं लेकिन इससे आप फ्लोर क्लीनर बना सकती हैं। नींबू के छिलके से बना लिक्विड क्लीनर टाइल्स को साफ कर सकता है और शीशे सा चमका सकता है। तो चलिए बताते हैं इसे बनाने और सफाई करने का तरीका।

नींबू के छिलकों से बनाएं क्लीनर, बिना रगड़े पीली टाइल्स होंगी शीशे जैसी साफ, पूनम देवनानी ने बताई ट्रिक

बाथरूम हो या किचन की टाइल्स अक्सर चिकनाई या लगातार पानी पड़े रहने से पीली-गंदी और चिपचिपी हो जाती है। इन्हें साफ करने के लिए लोग महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। नींबू के छिलकों से इन्हें बिना रगड़े साफ कर सकती हैं। नींबू का छिलका अक्सर लोग फेंक देते हैं, जबकि ये बड़े काम के होते हैं। अगर आप एक सस्ता, नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो नींबू के छिलकों से बना क्लीनर आपकी बड़ी समस्या हल कर सकता है। यह न सिर्फ टाइल्स को बिना ज्यादा मेहनत के साफ करता है, बल्कि उन्हें शीशे जैसी चमक भी देता है। यहां जानिए पूनम देवनानी की बताई आसान और असरदार ट्रिक।

नींबू के छिलके इकट्ठा करें

सबसे पहले तो आपको नींबू के छिलकों को इकट्ठा करना होगा। करीब 10-15 नींबू के छिलके इकट्ठा करते हुए उन्हें फ्रिज में स्टोर करें, जिससे वह सूखेंगे नहीं।

फ्लोर क्लीनर कैसे बनाएं

फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के छिलकों के अंदर की तरफ थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर डालें। इसके बाद इन छिलकों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें। पीसने पर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा। अब इस पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाएं और इसे छानकर अलग बाउल में निकाल लें। छानते समय आपको झागदार लिक्विड मिलेगा, जो क्लीनर की तरह काम करता है। इसके बाद इसमें एक छोटी शीशी सिरका (विनेगर) और थोड़ा सा सैनिटाइजर मिला दें। सिरका डालने से डिटर्जेंट और नींबू की तेज गंध कम हो जाती है और क्लीनर ज्यादा समय तक खराब भी नहीं होता।अब आपका होममेड फ्लोर क्लीनर इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार है।

कैसे करें साफ

अगर आप पोछा लगाती हैं, तो पानी में इस क्लीनर की थोड़ी मात्रा मिला लें। चाहें तो इसे सीधे टाइल्स पर डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ भी सकती हैं। इसके बाद सींक वाली झाड़ू या ब्रश से टाइल्स को हल्के हाथों से साफ करें। अगर झाड़ू उपलब्ध न हो, तो वाइपर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आखिर में साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें कि इसमें साबुन मिला होता है, इसलिए सफाई के बाद फर्श पर हल्की फिसलन हो सकती है।

क्या-क्या करें साफ

इस लिक्विड सोप का इस्तेमाल आप टॉयलेट सीट, बेसिन, सिंक और चिमनी डक्ट की सफाई के लिए भी कर सकते हैं। नींबू के गुणों की वजह से यह न सिर्फ सतह को चमकदार बनाता है, बल्कि जमी हुई चिकनाई और दाग-धब्बों को भी आसानी से हटा देता है। यह क्लीनर हल्के स्तर पर बर्तनों की सफाई में भी उपयोग किया जा सकता है, जिससे उनमें ताजगी और चमक बनी रहती है। तो अगली बार नींबू के छिलकों को बेकार समझकर फेंकने से पहले ज़रूर सोचें, क्योंकि यही छिलके आपके घर की सफाई का एक असरदार और नेचुरल उपाय बन सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।