न आटा गूंथने का टेंशन न तलने का! एकसाथ बनाएं 12 पूड़ियां, फूली हुई पूड़ी बनाने की ये ट्रिक आपने पहले नहीं देखी होगी

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

किसी भी तीज-त्योहार हो या फिर मेहमानों को खाना खिलाना हो, दोनों ही मौकों पर पूड़ियां बनती हैं। कई सारी पूड़ियां बनाने में समय खूब लगता है लेकिन हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे कम समय में आप कई सारी पूड़ी बनाकर रख सकते हैं।

न आटा गूंथने का टेंशन न तलने का! एकसाथ बनाएं 12 पूड़ियां, फूली हुई पूड़ी बनाने की ये ट्रिक आपने पहले नहीं देखी होगी

कोई तीज-त्योहार हो या फिर मेहमानों को कुछ खास खिलाना हो, थाली का खास हिस्सा होती है पूड़ी। जैसे कन्या पूजन में कन्याओं को भी पूड़ियां ही खिलाई जाएंगी। पूड़ी वैसे तो झटपट बन जाती हैं लेकिन एक-एक करके बनाने में समय काफी ज्यादा लग जाता है, खासतौर पर जब ज्यादा पूड़ियां तलनी हो। अगर आप भी कई सारी पूड़ियां बनाने में थक जाती हैं या फिर ये झंझट भरा काम लगता है, तो रे किचन के यूट्यूब चैनल पर ईजी ट्रिक बताई गई है। इस ट्रिक में आपको पूड़ी बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और कम समय में फूली हुई मुलायम पूड़ियां बन जाएंगी।

क्या-क्या चाहिए-

पूड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 कप आटा, 2 चम्मच सूजी, 2 चम्मच तेल, 1 कप पानी, आधा चम्मच नमक, इडली स्टीमर, तेल।

poori

कैसे बनाएं कई सारी पूड़ियां

पूड़ियों को बनाने के लिए सबसे पहले आपको गूंथना होगा आटा। बिना आटा गूंथे पूड़ी बन नहीं सकती लेकिन इस बार आटा गूंथने के स्टाइल में थोड़ा सा चेंज है। जी हां, आटा आपको हाथ से नहीं बल्कि कढ़ाही में गूंथना होगा। चलिए आटा गूंथने की ट्रिक बताते हैं।

कैसे गूंथे आटा

सबसे पहले कढ़ाही में 1 कप पानी डालें और गर्म होने दें। फिर इसमें आपको 2 चम्मच घी या तेल, आधा चम्मच नमक और 2 चम्मच सूजी डालकर चलाना है। जब सूजी अच्छे से मिलकर पानी उबलने लगे, तब आपको इसमें गेहूं का आटा मिला देना है। आटा फौरन पानी को सोख लेगा और ये ड्राई दिखेगा, फिर गैस बंद कर दें। अब इसे 5 मिनट के लिए ढक्कन से कवर करें और छोड़ दें। 5 मिनट बाद आटा ठंडा हो जाएगा, इसे किसी थाली या कटोरे में निकालकर हाथों से इसे गोल करते हुए मुलायम कर लें। बस आटा गूंथने का काम खत्म।

फटाफट पूड़ियां बनाएं

गूंथे हुए आटे की 4-5 बड़ी लोई बनाएं और अलग-अलग बड़े आकार में बेल लें। फिर किसी कटोरी या ग्लास से छोटे शेप में पूड़ियां काट लें। दूसरी तरफ आपको इडली मेकर में पानी भरकर गर्म होने के लिए रखना है। फिर कटी हुई पूड़ियों को स्टैंड में इडली की जगह रखें और 2 मिनट तक पकने दें। ज्यादा नहीं पकाना है, स्टीम से पूड़ियां अधपकी हो जाएंगी और फिर इन्हें निकाल लें। अब आपको पूड़ियां किसी एयरटाइट पैकेट में पैक करके फ्रिज में स्टोर करनी है। जब भी मेहमान आए या आपका खाने का मन हो, तो इन्हें फौरन तेल में तलकर बनाएं। ऐसा करने से पूड़ी बिल्कुल सॉफ्ट-फूली हुई बनेंगी और जल्दी भी बन जाएंगी। इडली स्टीमर में एकसाथ आप 8-10 पूड़ियां बना सकती हैं।

कुकिंग टिप्स- आटा हमेशा कड़ा ही गूंथे और सभी चीजों का नाप बिल्कुल सही रखें। तभी आपकी पूड़ी अच्छे से बनेगी। स्टीमर न हो, तो किसी तसले में छलनी वाली थाली रखकर उस पर भी पूड़ी बना सकते हैं। इस ट्रिक से एक बार आप भी पूड़ियां बनाकर देखें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।