किचन हैक्स: फटे दूध का पानी फेंकें नहीं, इन कामों में करें इस्तेमाल
अक्सर दूध फटने पर उसका पानी फेंक दिया जाता है, जबकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो फटे दूध का पानी कई घरेलू कामों में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

घर में दूध का फटना एक आम समस्या है और अधिकतर लोग ऐसी स्थिति में पनीर निकालकर बचे हुए पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फटे दूध का पानी, जिसे मठा या व्हे भी कहा जाता है, कई घरेलू और किचन से जुड़े कामों में बेहद फायदेमंद हो सकता है? इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो इसे उपयोगी बनाते हैं। यहां जानें इसे किस तरह कर सकते हैं यूज -
1. आटा गूंथने में करें इस्तेमाल: फटे दूध के पानी से आटा गूंथने पर रोटियां ज्यादा नरम और स्वादिष्ट बनती हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड आटे को मुलायम बनाता है और रोटियां देर तक सॉफ्ट रहती हैं।
2. सब्जियों और दाल में बढ़ाए स्वाद: इस पानी को सब्जी या दाल में मिलाने से हल्की खटास आती है, जिससे स्वाद बेहतर होता है। खासतौर पर कढ़ी, सांभर या चटनी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. पौधों के लिए प्राकृतिक खाद: फटे दूध का पानी पौधों के लिए एक अच्छा नेचुरल फर्टिलाइजर है। इसे पानी में थोड़ा पतला करके पौधों की जड़ों में डालें। इससे मिट्टी को पोषण मिलता है और पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है।
4. किचन की सफाई में मददगार: इस पानी में मौजूद हल्की एसिडिक प्रॉपर्टी बर्तनों और किचन स्लैब की सफाई में मदद करती है। खासकर पीतल या तांबे के बर्तनों की चमक बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
5. स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद: फटे दूध का पानी त्वचा के लिए भी उपयोगी है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ और सॉफ्ट महसूस होती है। बालों में लगाने से ड्राईनेस कम होती है और बालों में नेचुरल शाइन आती है।
6. चावल और दाल भिगोने में उपयोग: चावल या दाल को इस पानी में भिगोने से वे जल्दी पकते हैं और उनका स्वाद भी बेहतर होता है। यह एक पुराना लेकिन असरदार घरेलू नुस्खा है।
7. पालतू जानवरों के लिए: अगर आपके पास पालतू जानवर हैं, तो डॉक्टर की सलाह से थोड़ी मात्रा में इसे उनके खाने में मिलाया जा सकता है, क्योंकि यह पाचन में मदद करता है।
जरूरी सावधानियां
- फटे दूध का पानी ज्यादा पुराना ना हो
- बदबू आने पर इसका इस्तेमाल ना करें
- स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
कमाल के टिप्स: फटे दूध का पानी बेकार नहीं बल्कि एक मल्टी-पर्पज घरेलू उपाय है। थोड़ी समझदारी से इसका सही उपयोग ना सिर्फ पैसे बचाता है, बल्कि घर के कई काम आसान बना देता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



