
किचन हैक्स: कुकर की रबर हो गई ढीली, नहीं बन रहा प्रेशर, बस 10 मिनट वाली इस ट्रिक से हो जाएगी टाइट
किचन में कुकर खाना बनाने में काफी मदद करता है। सब्जी, दाल, चावल, नॉन-वेज सबकुछ कुकर में पक सकता है। लेकिन अगर इसकी रबर ढीली हो जाए, तो इसमें प्रेशर नहीं बनता। चलिए आपको बताते हैं कुकर की ढीली रबर को फिर से नई जैसे टाइट कैसे करें।
किचन में सबसे ज्यादा कुकर का इस्तेमाल होता है। कुकर ने महिलाओं की जिंदगी काफी आसान बना दी है। इसमें फटाफट कोई भी चीज उबल सकती है और पक भी सकती है। अंडा उबालना हो, सब्जी बनानी हो या फिर मीट-मुर्गा पकाना हो, सबकुछ कुकर में जल्दी बन जाता है। लेकिन अगर कुकर बीमार हो जाए, तो काम थोड़ा मुश्किल लगता है। कुकर की बीमारी के कुछ कारण हो सकते हैं, जैसे उसकी सीटी खराब होना या फिर रबर का ढीली होना। कुकर की रबर ढीली हो जाए, तो प्रेशर नहीं बनता है और ऐसे में खाना नहीं बनेगा। चलिए बताते हैं कुकर की ढीली हुई रबर को फिर से टाइट करने की क्या तरकीब है।
क्यों होती है ढीली
कुकर की रबर ज्यादा गर्मी पाकर या फिर लगातार इस्तेमाल होने से ढीली हो जाती है। अगर एक कुकर के ढक्कर की रबर दूसरे में लगाते हैं, तो भी ये ढीली हो सकती है। रबर में लचीलापन आ जाता है। वैसे तो जिस जगह से रबर ढीली लग रही है, वहां पर आटा चिपकाकर प्रेशर बनाया जा सकता है। लेकिन ये तरीका परमानेंट समाधान नहीं है।

कैसे करें टाइट
कुकर के ढक्कन से रबर को निकालकर हल्के गुनगुने पानी में भिगोएं और ब्रश लगाकर इसे साफ करें। इसकी चिकनाई और गंदगी साफ हो जानी चाहिए। फिर फ्रिज से ठंडा पानी निकालें और उसमें इस रबर को डालकर छोड़ दें। आप चाहे तो फ्रिजर में 10 मिनट तक इसे रख सकते हैं। ठंडेपन से रबर फिर से टाइट हो जाएगी और नई जैसे काम करने लगेगी। खाना पकाने के बाद हमेशा कुकर की रबर निकालकर ठंडे पानी में डाल दिया करें, इससे रबर में कभी लचीलापन नहीं आएगा। अगर ये ऐसी स्थिती में है, जिसमें ठीक नहीं हो रही तब दूसरी रबर खरीद लें। कुकर रिस्की होता है, ऐसे में इसके साथ रिस्क न लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




