
घरेलू नुस्खे: रबड़ जैसे पनीर को मिनटों में बनाएं सॉफ्ट, जानें आसान किचन ट्रिक्स
अगर पनीर पकाते समय रबड़ जैसा या सख्त हो जाता है तो चिंता की जरूरत नहीं। ज्यादा पकाने, नमी की कमी या गलत स्टोरेज से पनीर का टेक्सचर बिगड़ जाता है। कुछ आसान घरेलू टिप्स से आप सख्त पनीर को फिर से मुलायम बना सकते हैं।
Tips to fix Chewy Paneer: भारतीय रसोई में पनीर एक ऐसी चीज है जो लगभग हर दूसरे व्यंजन में इस्तेमाल होती है- चाहे वह पनीर की कोई सब्जी हो, पकौड़े हों या फिर गार्निशिंग। लेकिन कई बार मेहनत से बना पनीर पकाने के बाद रबड़ जैसा या चबाने में सख्त हो जाता है जिससे पूरा स्वाद खराब हो जाता है। इसका मुख्य कारण पुराना पनीर इस्तेमाल करना, ज्यादा देर ग्रेवी में पकाना या फिर ज्यादा देर तक तलना होता है। असल में पनीर एक डेयरी प्रोटीन (कैसीन) से बना होता है जो ज्यादा तापमान पर सिकुड़ जाता है और अंदर की नमी खो देता है। यही वजह है कि पनीर सख्त महसूस होता है। अच्छी बात यह है कि रसोई के कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप ना केवल रबड़ जैसा पनीर ठीक कर सकते हैं, बल्कि भविष्य में इसे दोबारा ऐसा होने से भी रोक सकते हैं।

रबड़ जैसे पनीर को कैसे ठीक करें?
- गुनगुने पानी या दूध में भिगोएं: पका हुआ या तला हुआ पनीर तुरंत गुनगुने पानी या दूध में 10–15 मिनट तक भिगो दें। यह नमी वापस लाकर पनीर को फिर से मुलायम बना देता है।
- कम आंच पर ग्रेवी में पकाएं: पनीर को ज़्यादा देर तक उबालने से वह सख्त हो जाता है। इसे कुकिंग के आखिरी स्टेज में डालें और केवल 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- क्रीम या दही का उपयोग करें: यदि आपका पनीर थोड़ा सख्त हो गया है तो ग्रेवी में क्रीम, दही या काजू पेस्ट मिलाएं। यह पनीर को स्मूद और सॉफ्ट बनाता है।
- माइक्रोवेव ट्रिक: पनीर पर थोड़ा पानी छिड़कें, उसे ढकें और 20–30 सेकंड माइक्रोवेव करें। इससे पनीर फिर से कोमल हो जाएगा।
पनीर को रबड़ जैसा होने से कैसे बचाएं?
- हमेशा फ्रेश पनीर इस्तेमाल करें।
- तलते समय सावधानी रखें: केवल 20–30 सेकंड तक हल्का सुनहरा होने तक ही तलें और तुरंत गुनगुने पानी में डाल दें।
- ग्रेवी में अंत में डालें: पनीर को ज्यादा देर तक उबालने या फ्राई करने से उसका टेक्सचर बिगड़ता है। इसलिए ग्रेवी पकने के बाद अंत में पनीर के टुकड़े डालें।
- सही स्टोरेज: पनीर को हमेशा ठंडे पानी या दूध में डुबोकर फ्रिज में रखें ताकि नमी बनी रहे।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




