किचन हैक्स: दही खट्टा हो जाए तो घबराएं नहीं, स्वाद सुधारने के ये तरीके जान लें
Dahi Khatta hone par kya Karein? : कई बार घर का दही जरूरत से ज्यादा खट्टा हो जाता है। ऐसे में उसे फेंकने की बजाय कुछ आसान उपाय अपनाकर उसका स्वाद संतुलित किया जा सकता है और उसे दोबारा स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

घर में दही जमाना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल कभी-कभी उसका सही स्वाद बनाए रखना भी हो सकता है। कई बार मौसम, समय या ज्यादा देर तक बाहर रखने की वजह से दही जरूरत से ज्यादा खट्टा हो जाता है। तब अक्सर लोग उसे खाने से बचते हैं या फिर फेंकने का सोच लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ा खट्टा दही हमेशा बेकार नहीं होता?
रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से उसके स्वाद को काफी हद तक संतुलित किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कुछ आसान तरीकों से वही दही फिर से खाने लायक और स्वादिष्ट बन सकता है। आइए जानते हैं ऐसे आसान उपाय जो आपकी रसोई में काम आ सकते हैं।
- खट्टे दही में थोड़ा ताजा दही मिलाएं
अगर दही बहुत ज्यादा खट्टा नहीं हुआ है, तो उसमें ताजा दही मिलाना सबसे आसान तरीका हो सकता है। ताजा दही का हल्का स्वाद खट्टेपन को कम करने में मदद कर सकता है। दोनों को अच्छी तरह फेंटकर कुछ देर के लिए रख दें और फिर इस्तेमाल करें।
- दही में थोड़ा दूध मिलाएं
खट्टे दही का स्वाद संतुलित करने के लिए थोड़ा ठंडा उबला हुआ दूध भी मिलाया जा सकता है। दूध दही की तीखी खटास को हल्का करने में मदद कर सकता है। यह तरीका खासतौर पर तब उपयोगी हो सकता है जब दही का इस्तेमाल रायता या किसी दूसरे पकवान में करना हो।
- रायता बनाकर करें इस्तेमाल
अगर दही बहुत ज्यादा खट्टा लग रहा है, तो उसे सीधे खाने की बजाय रायता बनाया जा सकता है। खीरा, प्याज, भुना जीरा और थोड़ा काला नमक मिलाने से खटास का असर कम हो सकता है और स्वाद अधिक संतुलित लग सकता है।
- मीठे स्वाद के साथ करें उपयोग
कुछ लोग खट्टे दही में थोड़ा गुड़ या चीनी मिलाकर भी खाते हैं। मीठापन और खट्टापन मिलकर स्वाद को संतुलित कर सकते हैं। हालांकि इसकी मात्रा अपने स्वाद के अनुसार ही रखें।
- पराठों या कढ़ी में इस्तेमाल करें
जरूरत से ज्यादा खट्टा दही कई पकवानों के लिए अच्छा रहता है। कढ़ी, मसालेदार सब्जी या आटा गूंथने में इसे यूज कर सकते हैं। इससे दही का पूरा उपयोग हो जाता है और स्वाद भी अच्छा आता है।
खट्टा दही होने से कैसे बचें?
- सही समय पर दही को ठंडी जगह रखें: दही जमने के बाद उसे ज्यादा देर तक गर्म जगह पर ना रखें। इससे खट्टापन तेजी से बढ़ सकता है।
- जरूरत से ज्यादा पुराना जामन ना डालें: बहुत ज्यादा या बहुत खट्टा जामन इस्तेमाल करने से दही जल्दी खट्टा हो सकता है।
- मौसम का ध्यान रखें: गर्मियों में दही जल्दी जमता है, इसलिए उसे समय पर ठंडी जगह पर रखना जरूरी होता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


