क्या आप जानते हैं चिकन धोते समय क्यों डाला जाता है नींबू और नमक? कमाल के हैं उज्ज्वला के किचन हैक्स

Jan 01, 2026 10:50 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Kitchen Hacks To Wash Chicken : सोशल मीडिया पर यूट्यूबर उज्ज्वला यादव ने चिकन को धोने का एक बेहद पुराना और प्रभावी तरीका शेयर किया है। जिसमें उन्होंने चिकन को धोने के लिए नमक और नींबू का यूज किया है। आइए जानते हैं क्या है चिकन को धोने का सही तरीका।

क्या आप जानते हैं चिकन धोते समय क्यों डाला जाता है नींबू और नमक? कमाल के हैं उज्ज्वला के किचन हैक्स

गर आप भी बाजार से चिकन खरीदकर सीधा उसे नल के नीचे धोने के लिए रख देते हैं तो जरा रुकिए, यह खबर खास आपके लिए ही है। जी हां, अकसर ज्यादातर लोग चिकन पकाने से पहले उसे धोने के लिए यही प्रकिया अपनाते हैं। अगर आपको भी लगता है कि ऐसा करने से चिकन अच्छी तरह साफ हो जाता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। चिकन धोने का यह तरीका ना तो सेहत के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है और ना ही उसकी महक को पूरी तरह दूर कर सकता है। सोशल मीडिया पर यूट्यूबर उज्ज्वला यादव ने चिकन को धोने का एक बेहद पुराना और प्रभावी तरीका शेयर किया है। जिसमें उन्होंने चिकन को धोने के लिए नमक और नींबू का यूज किया है। आइए जानते हैं क्या है चिकन को धोने का सही तरीका।

चिकन धोने के लिए नमक-नींबू का इस्तेमाल क्यों?

कच्चे चिकन में हानिकारक बैक्टीरिया होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और नमक एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक की तरह काम करते हैं। चिकन को अच्छी तरह धोने के लिए उसे सबसे पहले 5 मिनट नींबू-नमक के पानी में भिगोकर रखें। ऐसा करने से कच्चे चिकन पर मौजूद कीटाणु और गंदगी काफी हद तक साफ हो जाती है और यह पकाने के लिए सुरक्षित हो जाता है।

जिद्दी बदबू भी होती है दूर

चिकन खाने वाले कई लोग भी चिकन की महक और उसका चिपचिपापन पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में नींबू में मौजूद एसिड उस कच्चे मांस की प्राकृतिक स्मेल को सोखकर एकदम फ्रेश बना देता है। इससे धोने के बाद चिकन न केवल साफ दिखता है, बल्कि उसमें से नींबू की खुशबू भी आने लगती है।

चिकन के भीतर तक पहुंचते हैं मसाले

नींबू-नमक से धुले हुए चिकन में मसाले अच्छी तरह अंदर तक पहुंच जाते हैं। जिससे चिकन की हर बाइट में जूसी स्पाइसी और टेस्टी बन जाती है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।