बिना मशीन के सिर्फ 15 मिनट में मलाई से बनाएं बाजार जैसी गाढ़ी लो फैट क्रीम, यहां जान लें पूरा तरीका
बाजार वाली क्रीम काफी महंगी आती है और जल्दी खराब भी हो जाती है। आज हम आपको घर पर बाजार जैसी क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो लो फैट वाली गाढ़ी क्रीम होगी। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं क्रीम।

किसी खास सब्जी या फिर दाल मखनी का स्वाद क्रीम दोगुना कर देती है। क्रीम बाजार से लाते हैं, तो वो काफी महंगी मिलती है और एक्सपायरी डेट के बाद खराब हो जाती है। कई बार बाजार वाली क्रीम से बदबू आने लगती है, जिससे उसे फेंकना पड़ता है। ऐसे में आप घर पर ही बाजार जैसी क्रीम बनाकर तैयार कर सकती हैं, वो भी किसी झंझट और मशीन के। अगर आपके घर गाय वाला पतला दूध भी आता है, तो भी आप बाजार जैसी गाढ़ी मलाई बना सकती हैं, बस आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा।
यूट्यूबर पूनम देवनानी ने मलाई बनाने की आसान ट्रिक अपने वीडियो में शेयर की है। उनका कहना है कि बाजार वाली क्रीम लाकर खाने से अच्छा है कि आप घर पर इसे फटाफट बनाएं। ये कुछ दिनों तक चलेगी और टेस्ट में भी बेस्ट होगी। तो चलिए हम आपको मलाई से क्रीम बनाने का तरीका बताते हैं।
क्रीम बनाने के लिए क्या करना है-
दूध उबालने का सही तरीका
सबसे पहले तो आप जो भी दूध ले रहे हैं, फिर चाहे वो टोन्ड हो या फिर गाय वाला पतला दूध उसे अच्छे से उबाल लें। एक उबाल आने के बाद फिर से उबालें और फिर उसे ऐसे ही ठंडा होने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि दूध में रोटी से भी मोटी मलाई जमी हुई है। अब इस मलाई को आप अलग किसी बर्तन में निकालकर रखें।
मलाई से क्रीम कैसे निकालें
जब आप मलाई निकाल लेंगे तब इसे कटोरा लगाकर स्टील वाली छन्नी में रखें। अब चम्मच से मलाई को फेंटते हुए छन्नी से तब तक छानते रहना है, जब तक मलाई से क्रीम निकल बाहर न आ जाए और सिर्फ मलाई का एक्स्ट्रा फैट बचेगा। इसे आप मलाई स्टोर करने वाले डिब्बे में रख दें।
क्रीम को गाढ़ा कैसे करें
जब आप मलाई से क्रीम अलग कर लें। वैसे तो आपकी क्रीम बनकर तैयार हो गई है लेकिन अगर ये पतली लग रही है, तो इसे फ्रिज में रख सकते हैं। फ्रिजर की ठंडक से ये जम जाएगी या फिर व्हीटर की मदद से फेंट कर गाढ़ा कर लें। अगर व्हीटर नहीं है तो दही मथने वाली मथनी से फेंट लें। बस 2 मिनट में गाढ़ी क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी। बस ऐसे आपकी बाजार जैसी क्रीम बनकर रेडी हो जाएगी। ध्यान रखें क्रीम बनाने के लिए मलाई फ्रेश ही हो, पुरानी मलाई से क्रीम नहीं बनेगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


