रुई जैसे सॉफ्ट बनेंगे दही वड़े! बस उड़द दाल के पेस्ट में मिला दें ये 1 चीज, मुंह में जाते ही घुल जाएगा स्वाद

Apr 09, 2026 08:35 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

दही वड़े खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन सही इंग्रेडिएंट्स और तरीके से ना बनाओ तो ये सॉफ्ट नहीं बनते। आज हम आपको रुई जैसे सॉफ्ट दही वड़े बनाने के खास टिप्स बताने जा रहे हैं।

रुई जैसे सॉफ्ट बनेंगे दही वड़े! बस उड़द दाल के पेस्ट में मिला दें ये 1 चीज, मुंह में जाते ही घुल जाएगा स्वाद

दही वड़ा बनाना काफी सरल है लेकिन अगर दाल की सही माप न हो या फिर पानी कम-ज्यादा हो जाए, तो इसका स्वाद भी बिगड़ जाता है और मिजाज भी। मतलब आपके दही वड़े फिर सॉफ्ट नहीं बनेंगे। बाजार वाले दही वड़े हमेशा ही सॉफ्ट और स्पंजी रहते हैं, जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। अगर आप ऐसे ही घर पर बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको आसान ट्रिक बताने जा रहे हैं। सिर्फ एक चीज से आपके दही वड़े रुई जितने सॉफ्ट बन जाएंगे, जो लोग बिना दांत वाले हैं वो भी इसे आसानी से खा सकेंगे। तो चलिए आपको ट्रिक फटाफट बता देते हैं।

दाल का सही माप

सबसे पहले तो आपको दाल का सही माप लेना है। 1 कप धुली उड़द दाल लें और इसे 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। कुछ लोग इसमें मूंग की दाल भी मिक्स करते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रही हैं, तो आधा कप उड़द और आधा कप मूंग की दाल भिगोकर रखें। अगर सुबह बनाना है, तो रातभर दाल को भिगोकर रखें।

बैटर तैयार करें

जब आपकी दाल अच्छे से फूल जाए, तब इसे मिक्सी में पीसकर इसका बैटर बनाएं। अब इसमें आपको 1 चम्मच नमक, जीरा डालना होगा। नमक से पेस्ट थोड़ा सख्त बना रहेगा और जीरा स्वाद बढ़ाने के काम आता है। फिर आपको इसमें वो मैजिकल चीज ऐड करनी है, जिससे आपके वड़े सॉफ्ट बनेंगे। अब आपको इस बैटर में मिलाना है आधा चम्मच मीठा सोडा। मीठा सोडा मिलाने से पेस्ट और फूल जाएगा और ये मुलायम बनेगा। अब एक आखिरी चीज जिसे ध्यान से करना है और वो है दाल वाले बैटर को सही से फेंटना। थोड़ा सा पानी डालते हुए इस पेस्ट को एक ही डायरेक्शन में फेंटना है, करीब 5 मिनट तक। ऐसा करने से पेस्ट अच्छे से फूल जाएगा और वड़े सॉफ्ट बनेंगे।

वड़े बनाने के लिए क्या करें

कढ़ाही में मीडियम आंच में तेल गर्म करें और इसमें वड़े फ्राई होने के लिए डालने है। हाथ पर हल्का सा पानी या घी लगाएं, इससे पेस्ट हाथ पर चिपकेगा नहीं और गोल बॉल बनाते हुए कढ़ाही में डालें। वड़ा ज्यादा फ्राई नहीं करना है, बस हल्का तलकर बाहर निकाल लें। सभी वड़े तैयार करने के बाद गुनगुना पानी लें और उसमें हींग-नमक डालकर घोल बनाएं। अब इसमें 5 मिनट तक वड़े भिगोकर रखें।

दही वड़ा बनाएं

अब आपको दही फेंटकर रेडी करनी है और उसमें स्वादानुसार नमक, 1 टीस्पून पीसा जीरा, 1 टेबलस्पून धनिया पत्ती और पीसी काली मिर्च मिलाकर रखें। पानी में भिगोकर रखे हुए वड़े को निचोड़कर निकालकर प्लेट में रखें। अब दही को वड़े पर डालें और फिर ऊपर से हरी-लाल चटनी, चाट मसाला डालकर सर्व करें। रुई जैसे सॉफ्ट दही वड़े आपके मुंह में घुल जाएंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।