किचन हैक: बरसात में नमक की डिब्बी में डाल दें ये दाने, नहीं बनेगी गांठें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Monsoon Kitchen Hack: बरसात के मौसम में नमक अक्सर सीलकर एक गांठ बन जाता है। अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं, तो एक आसान घरेलू हैक नमक को लंबे समय तक सूखा रखने में मदद कर सकता है।

Monsoon Kitchen Hack

बरसात का मौसम अपने साथ ठंडक तो लाता है, लेकिन रसोई की कई परेशानियां भी बढ़ा देता है। इनमें सबसे आम समस्या नमक का सील जाना है। हवा में बढ़ी नमी की वजह से नमक के दाने आपस में चिपकने लगते हैं और उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। कई लोग इसके लिए बार-बार नया नमक निकालते हैं या डिब्बा बदलते रहते हैं, लेकिन फिर भी परेशानी बनी रहती है।

अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए और एक छोटा-सा घरेलू हैक अपनाया जाए, तो बरसात के दिनों में भी नमक को लंबे समय तक सूखा, दानेदार और आसानी से इस्तेमाल करने लायक रख सकते हैं। आइए जानते हैं यह आसान उपाय और इससे जुड़ी जरूरी बातें।

बरसात में नमक क्यों सील जाता है?

बरसात के दिनों में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है। नमक इस नमी को आसानी से सोख लेता है। यही वजह है कि उसके दाने आपस में चिपकने लगते हैं और वह सख्त होकर गांठ जैसा बन जाता है।

  • ये आसान हैक आएगा काम

अगर नमक को लंबे समय तक सूखा रखना चाहते हैं, तो उसके डिब्बे या नमकदानी में कुछ चावल के दाने डाल दें। चावल नमी को सोखने में मदद करते हैं, जिससे नमक जल्दी सीलता नहीं है और उसके दाने आसानी से निकलते रहते हैं।

  • हमेशा सूखे डिब्बे में रखें नमक

नमक रखने से पहले यह जरूर देख लें कि डिब्बा पूरी तरह सूखा हो। अगर उसमें थोड़ी भी नमी होगी, तो नमक जल्दी सील सकता है।

  • गीले चम्मच का इस्तेमाल ना करें

कई बार लोग गीले हाथ या गीले चम्मच से नमक निकालते हैं। इससे डिब्बे के अंदर नमी पहुंच जाती है और नमक जल्दी खराब होने लगता है। इसलिए हमेशा सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें।

  • डिब्बे का ढक्कन अच्छी तरह बंद रखें

हर बार इस्तेमाल के बाद नमक का डिब्बा अच्छी तरह बंद कर दें। इससे हवा की नमी अंदर कम पहुंचेगी और नमक लंबे समय तक ठीक रहेगा।

  • चूल्हे के पास रखने से बचें

नमक को ऐसी जगह रखें जहां भाप और गर्मी कम हो। चूल्हे के पास रखने से भाप के कारण भी नमक में नमी आ सकती है।

  • समय-समय पर डिब्बा साफ करें

अगर पुराने नमक की परत डिब्बे में जम गई है, तो उसे साफ करके ही नया नमक भरें। इससे नमक ज्यादा दिनों तक अच्छा बना रहेगा।

नमक को लंबे समय तक सही रखने के लिए याद रखें ये बातें

  1. नमक को हमेशा बंद डिब्बे में रखें।
  2. डिब्बा सूखी और ठंडी जगह पर रखें।
  3. गीले हाथों से नमक ना निकालें।
  4. जरूरत से ज्यादा नमक नमकदानी में भरकर ना रखें।
  5. समय-समय पर डिब्बे की सफाई करते रहें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।