काम की बात: फ्रिज में रखे खाने की बदबू दूर करेगा ये आसान देसी हैक, मिनटों में मिलेगा फर्क
फ्रिज में रखे बचे हुए खाने की तेज बदबू कई बार पूरा मूड खराब कर देती है। खासकर मसालेदार खाने की महक जल्दी फैलती है। ऐसे में एक आसान घरेलू उपाय फ्रिज को ज्यादा फ्रेश और बदबू-फ्री रखने में मदद कर सकता है।

भारतीय खाने में मसाले और फ्लेवर भरपूर होते हैं। यही वजह है कि फ्रिज में रखा बचा हुआ खाना कई बार तेज गंध फैलाने लगता है। खासतौर पर प्याज, लहसुन, करी और मसालेदार खाने की खुशबू पूरे फ्रिज में फैल जाती है। इससे फ्रिज खोलते ही अजीब सी बदबू महसूस होने लगती है।
कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बार-बार फ्रिज साफ करते हैं या एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक आसान देसी हैक इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है।
इस्तेमाल किया हुआ टी बैग कैसे करता है मदद?
अगर आपके घर में चाय बनती है, तो इस्तेमाल के बाद टी बैग को फेंकने की बजाय फ्रिज में रख सकते हैं। Used tea bag फ्रिज की बदबू सोखने में मदद कर सकता है। टी बैग में मौजूद चाय की पत्तियां गंध को absorb करने का काम करती हैं। इससे फ्रिज के अंदर की तेज महक धीरे-धीरे कम होने लगती है।
कैसे इस्तेमाल करें ये देसी हैक?
स्टेप 1: चाय बनाने के बाद इस्तेमाल किया हुआ टी बैग अलग रख लें।
स्टेप 2: उसे हल्का सूखने दें ताकि उसमें ज्यादा पानी ना रहे।
स्टेप 3: अब उस टी बैग को एक छोटी प्लेट या बाउल में रखकर फ्रिज के किसी कोने में रख दें।
स्टेप 4: 1–2 दिन बाद जरूरत हो तो नया टी बैग रख दें।
इस हैक के फायदे
- फ्रिज की बदबू कम करने में मदद: टी बैग तेज खाने की गंध को सोखने में मदद कर सकता है।
- आसान और सस्ता उपाय: इसके लिए अलग से कोई महंगा प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती।
- नेचुरल तरीका: यह एक आसान घरेलू उपाय है जिसमें केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं होता।
फ्रिज की बदबू से बचने के और आसान टिप्स
- खाने को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें
- फ्रिज की नियमित सफाई करें
- खराब या एक्सपायर खाना तुरंत बाहर निकालें
- बेकिंग सोडा भी गंध कम करने में मदद कर सकता है
- फ्रिज में ज्यादा दिनों तक बचा खाना ना रखें
किन चीजों से ज्यादा फैलती है बदबू?
कुछ खाद्य पदार्थों की गंध ज्यादा तेज होती है, जैसे: प्याज और लहसुन, मछली और अंडे, मसालेदार करी, पनीर और डेयरी प्रोडक्ट्स। इन चीजों को हमेशा अच्छी तरह बंद या पैक करके रखना चाहिए।
क्या सिर्फ टी बैग ही इस्तेमाल कर सकते हैं?
नहीं, कुछ लोग कॉफी पाउडर, नींबू के छिलके या बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन टी बैग वाला तरीका आसान और जल्दी अपनाया जा सकता है।
देसी किचन हैक्स: अगर फ्रिज में रखे खाने की बदबू आपको परेशान करती है, तो इस्तेमाल किया हुआ टी बैग एक आसान और देसी समाधान हो सकता है। यह छोटा सा किचन हैक फ्रिज को ज्यादा फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


