फ्रिज में सब्जियों को रखने का सबसे सटीक तरीका, हफ्तेभर ताजी रहेंगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kitchen Hacks: ताजी सब्जियों के चक्कर में हर दिन सब्जी खरीदकर लाती हैं। फ्रिज में रखते ही ये पीली पड़ने लगती हैं तो इस आसान से हैक को जान लें। इस हैक से सब्जियों क फ्रिज में स्टोर करेंगी तो पूरे हफ्तेभर ताजी ही बनी रहेंगी।

फ्रिज में सब्जी स्टोर करने का सरल तरीका

पूरे हफ्ते के लिए सब्जियां खरीदकर लाती हैं। तोरी, बैंगन, कुंदरू, टमाटर, परवल लेकिन फ्रिज में रखने के बाद भी ये बासी लगने लगती हैं। तोरी पिचककर बिल्कुल सूखने को आ जाती है। वहीं परवल भी पीले पड़ने लगते हैं। समझ नहीं आता कि आखिर कैसे फ्रिज में सब्जियों को स्टोर करें कि ये बिल्कुल ताजी और हरी बनी रहें। जब मन हो फ्रिज से निकालें और फटाफट बनाएं। सब्जियां बासी हो जाती हैं इस वजह से आप भी हर रोज सब्जी खरीदने के लिए चक्कर लगाती हैं तो ये तरीका नोट कर लें। इस तरीके से फ्रिट में सब्जियों को स्टोर करेंगी तो हफ्तेभर से भी ज्यादा समय तक सब्जियां हरी-भरी और ताजी बनी रहेंगी।

ना रखें प्लास्टिक के डिब्बे और बैग में

इंटरनेट पर आपको नुस्खा मिल जाएगा कि सब्जियों को प्लास्टिक के एयर टाइट डिब्बे या फिर प्लास्टिक के जिपलॉक बैग में सब्जियों को रखें। लेकिन किसी भी नॉर्मल मिडिल क्लास घर के लिए ऐसा करना मुश्किल है क्योंकि प्लास्टिक के डिब्बे और जिपलॉक बैग खरीदने में भी खर्च होगा, जिसका बजट हर किसी के पास नहीं। ऊपर से फ्रिज छोटा है तो इतनी जगह भी नहीं होगी। ऐसे में ये सटीक सा नुस्खा आपके काम आएगा, जिससे आप सब्जियों को फ्रिज में आसानी से स्टोर कर सकेंगी।

सब्जियों को कपड़ों में करें स्टोर

फ्रिज में सब्जियों को ताजा-हरा बनाकर रखना है तो बस किसी कॉटन के कपड़े का यूज करें। मार्केट से छोटे किचन टॉवल मिल जाएंगे और अगर वो भी नहीं है तो किसी पुरानी कॉटन की बेडशीट जो यूज नहीं होती। उसे धोकर सुखा लें औ चौकोर बड़े टुकड़ों में काट लें। अब इन कॉटन के कपड़ों में सब्जियों को लपेटकर आराम से फ्रिज की बास्केट में रख दें। तोरी, लौकी, परवल, टमाटर ये सारी सब्जियां हफ्तेभर यूं ही फ्रेश रखी रहेंगी और फ्रिज में ज्यादा जगह भी नहीं लेंगी।

पॉलीथिन का यूज ना करें

सब्जियों को पॉलीथिन में बिल्कुल ना रखें। पॉलीथिन में नमी ट्रैप होती है और सब्जियां जल्दी ही सड़ जाती है।

धनिया स्टोर करने का तरीका

हरी सब्जियों और धनिया को स्टोर करना है तो इसके लिए भी आपके कपड़े का तरीका ही काम करेगा। किसी पतले मलमल के कपड़े में धनिया और हरी पत्तेदार सब्जियों को लपेटकर रख दें तो ये बास्केट में ताजी बनी रहेंगी। बस बनाने से थोड़ी देर पहले इन्हें निकालें और पानी से धो दें। फिर से फ्रेश नजर आने लगेंगी। ये सब्जियां ना सूखेंगी और ना ही सड़ेंगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।