Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाinstant protein rich homemade soup powder mix recipe perfect for dinner travel to weight loss

अकेले रहने वालों के लिए वरदान है ये प्रोटीन रिच इंस्टेंट सूप, एक दिन बनाएं और रोज पिएं
संक्षेप:
Instant Soup Mix Powder Recipe: ट्रैवल पर जाने वाले हैं या फिर वेट लॉस करना है, इस इंस्टेंट सूप पाउडर मिक्स को बनाकर रख लें। ये प्रोटीन रिच सूप आपका पेट भरने के साथ ही हेल्दी भी होगा। नोट कर लें आसान तरीके से बनने वाले इस इंस्टेंट सूप पाउडर मिक्स की रेसिपी।
Dec 06, 2025 08:48 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
ट्रैवल पर जा रहे या फिर अकेले रहते हैं। बाहर का अनहेल्दी खाकर वेट बढ़ रहा और पेट भी खराब हो रहा। तो इस इंस्टेंट सूप पाउडर की रेसिपी को नोट कर लें। जिसे बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रख लिया तो ये पूरे एक महीना खराब नहीं होगा। बस रात के डिनर में रोजाना इस मजेदार प्रोटीन से भरपूर सूप को बनाकर पिएं। नोट कर ले होममेड इंस्टेंट सूप मिक्स पाउडर बनाने का तरीका।
इंस्टेंट सूप मिक्स बनाने की सामग्री
करी पत्ता, काली मिर्च, सफेद मिर्च, लाल मिर्च, जीरा, राई, हींग, नमक, मसूर की दाल, 8-10 लहसुन की कलियां, अरहर की दाल और मूंग की दाल, विनेगर, हल्दी
इंस्टेंट सूप मिक्स पाउडर बनाने की विधि
- सबसे पहले एक चौथाई भाग में अरहर, मसूर और मूंग की दाल को लें। फिर इसे विनेगर वाटर से धोएं। विनेगर वाटर बनाने के लिए दाल को धोने के लिए किसी बाउल में लें। फिर उसमे विनेगर दो चम्मच डालकर अच्छी तरह से दालों को धो लें।
- जब ये दाल अच्छी तरह से साफ हो जाएं तो इसे पैन पर फैलाकर ड्राई कर लें। दो मिनट पैन पर छोड़ते ही दाल का सारा पानी उड़ जाएगा।
- फिर इसमे कटे हुए लहसुन डाल दें और गैस की फ्लेम को धीमा कर दें।
- साथ में राई, हींग, करी पत्ता, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च, जीरा, हल्दी डालकर चलाएं और धीमी आंच पर भूनें।
- अब इसे प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें और ग्राइंडर जार में दाल और मसाले के मिक्स को डालें। साथ में नमक भी स्वादानुसार मिला दें।
- अच्छी तरह से पीसकर तैयार पाउडर को किसी एयर टाइट जार में भरकर रख लें। पाउडर को बारीक चाहते हैं तो इसे एक बार छन्नी से छान लें।
- बस जब सूप बनाना हो तो इस पैन में पानी गर्म करें और उसमे एक से दो चम्मच पाउडर मिक्स को डाल दें और दो मिनट उबालें।
- बस गैस की फ्लेम को बंद करें और कप में निकाल लें। साथ ही नमक, नींबू और फ्रेश कटी हरी धनिया डालें और गर्मागर्म सूप पिएं।
- ये सूप ट्रैवल से लेकर अकेले रहने वाले लोगों के लिए परफेक्ट है। साथ ही वेट लॉस डाइट के लिए भी बड़े काम का है। तो बस नोट कर लें बनाने की रेसिपी।

लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




